Saturday, June 1, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » 2.45 लाख के गांजे के साथ तीन गिरफ्तार

2.45 लाख के गांजे के साथ तीन गिरफ्तार

चंदौली। जिले की धीना पुलिस एवं क्राइम ब्रांच स्वाट टीम तथा सर्विलांस सेल के संयुक्त प्रयास से पुलिस ने चिल्हारी तिराहे से विटारा ब्रेजा कार नंबर यूपी 67 एक्स 4881 को पकड़ कर उसमें लदे सात बंगलों से 35 किलो गांजा बरामद किया है,साथ ही तीन व्यक्तियों को पकड़ने में भी सफलता पायी है। बरामद गांजे की कीमत 2.45 लाख आंकी गई है। इस संबंध में बताया गया कि पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर दीपावली त्यौहार के मद्देनजर अवैध शराब की बिक्री और खरीद पर अंकुश लगाने व मादक पदार्थों की तस्करी रोकने तथा अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सकलडीहा के कुशल नेतृत्व में थानाध्यक्ष धीना अजीत कुमार सिंह व हमराही उप निरीक्षक सुग्रीव प्रसाद गुप्ता तथा उपनिरीक्षक शिव बाबू यादव ने यह कामयाबी अर्जित की है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों को थाने लाने के बाद पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 73/2021 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट दर्ज कर इनके खिलाफ विधिक कार्यवाही कर रही है।पुलिस ने गिरफ्तार व्यक्तियों के नाम सतीश सिंह निवासी ग्राम फेसुड़ा सैयदराजा चंदौली, समरेंद्र सिंह निवासी फेसुड़ा थाना सैयदराजा चंदौली तथा विक्की प्रसाद निवासी बड़हरा थाना बड़हरा जिला भोजपुर बिहार बताया है। गिरफ्तारी व बरामद की टीम में थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह, उप निरीक्षक सुग्रीव प्रसाद गुप्ता, उपनिरीक्षक शिव बाबू यादव, मुख्य आरक्षी सुधीर सिंह,कांस्टेबल राहुल सिंह, कांस्टेबल विपिन यादव, कांस्टेबल कुलभूषण सरोज, कांस्टेबल रोहित यादव शामिल रहे। वही इनके साथ स्वाट टीम प्रभारी राजीव कुमार सिंह, उप निरीक्षक शैलेंद्र प्रताप सिंह सर्विलांस सेल, कांस्टेबल राणा प्रताप सिंह, कांस्टेबल आनंद कुमार, हेड कांस्टेबल आनंद कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल अमित कुमार यादव, कांस्टेबल अमित कुमार सिंह,कांस्टेबल देवेंद्र सरोज, कांस्टेबल प्रेम प्रकाश यादव, कांस्टेबल नीरज मिश्रा तथा कांस्टेबल अजीत कुमार सिंह शामिल रहे।