Friday, June 14, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जहरीला जंतु काटने से महिला की हुई मौत

जहरीला जंतु काटने से महिला की हुई मौत

ऊँचाहार/रायबरेली, पवन कुमार गुप्ता। कोतवाली क्षेत्र के पूरे किशुनी गाँव में जहरीले जंतु के काटने से बुजुर्ग महिला की हालत बिगड़ गई। परिजनों द्वारा उन्हें इलाज के लिए सीएचसी लाया गया।जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। शनिवार की दोपहर बाद गाँव निवासी फुंदन 70 वर्ष पत्नी स्व. हैदरअली घर पर कुछ काम कर रही थी तभी जहरीले जंतु ने उसे काट लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।बताते हैं उस वक्त घर में कोई मौजूद नहीं था।इसलिए बुजुर्ग महिला काफी देर तक अचेतावस्था में पड़ी रही।जानकारी होने पर परिजन उसे इलाज के लिए सीएचसी ले आये जहाँ डॉक्टरों की उसे मृत घोषित कर दिया। सीएचसी अधीक्षक डॉ.एम.के.शर्मा ने बताया कि मृत अवस्था में बुजुर्ग महिला को सीएचसी लाया गया था। कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है परिजनों द्वारा जानकारी देने पर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।