Saturday, April 19, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सवर्ण महासभा ने आरक्षण का पुतला किया दहन

सवर्ण महासभा ने आरक्षण का पुतला किया दहन

फिरोजाबाद। भारतीय सवर्ण महासभा के तत्वाधान में आरक्षण खत्म करने की मांग को लेकर एक पुतला बंबा चौराहा कोटला रोड पर जिलाध्यक्ष शैलेंद्र शुक्ला के नेतृत्व में फूंका गया। साथ आरक्षण खत्म किये जाने की मांग की गई। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजीव उपाध्याय ने कहा आरक्षण रूपी काला कानून से समाज के प्रतिभाशाली बच्चों व नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया है। हमारे समाज के बच्चे 90 प्रतिशत अंक लाने के बाद भी नौकरियों से वंचित हो जाते हैं एससी व बीसी के लोग 50 प्रतिशत कम अंक पर नौकरियां पा जाते हैं। समाज को अपनी एकता व अखंडता काम रखने के लिए अब एकजुट होना पड़ेगा। क्योंकि हिंदुस्तान के सभी राजनीतिक दल साजिश के तहत उच्च पदों से सबर्ण समाज के लोगों को हटाया जा रहा है। अब सबर्ण समाज को अपनी एकता का एहसास दलों को कराना होगा। प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा, ठाकुर मोहन सिंह चौहान, प्रवीण शर्मा, शैलेंद्र शुक्ला ने अपने बयान में कहा अब समाज आरक्षण को बर्दाश्त नही करेगा। इसे तत्काल खत्म किया जाना चाहिए। सामान्य सीट पर सामान्य ही व्यक्ति चुनाव लड़े यह संगठन की मांग है। इस दौरान शैलेंद्र शुक्ला, सूर्य प्रकाश रावत, शांतनु शर्मा, तरुण अरेले, प्रशांत शर्मा, मनोज शर्मा, विष्णु कांत पचौरी, अमित शर्मा, विक्रम पचौरी, प्रवीण शर्मा, अनिल गुप्ता, सतीश शर्मा, रजत उपाध्याय, हरिओम मिश्रा, शिवम शर्मा आदि मौजूद रहे।