Monday, September 23, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

पुलिस ने गड्डे से किया मृतका का शव बरामद, चार लोग हिरासत में
फिरोजाबाद। मक्खनपुर क्षेत्र जेबडा में संदिग्ध हालत में फांसी लगने से विवाहिता की मौत हो गयी। मायका पक्ष ने थाने में पति सहित कई लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी है।  मक्खनपुर क्षेत्र के जेबडा निवासी रजत उर्फ टीटू की 20 वर्षीय पत्नी रूपा उर्फ शिवानी की विगत रात्रि में संदिग्ध हालत में घर पर फांसी लगने से मौत हो गयी। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। घटना मायका पक्ष को दी गयी। मायका पक्ष ने बताया कि रूपा की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व हुई थी। दहेज के चलते उसकी हत्या की गयी है। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने बताया कि मायका पक्ष ने पति सहित कई लोगों के खिलाफ थाने में दहेज हत्या की तहरीर दी थी, शव को बरामद करने के बाद चार हत्यारों को गिरफ्तार किया गया है।
विवाहिता की हत्या करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार
प्रभारी महेश सिंह मय हमराहीयान के थाना क्षेत्र मक्खनपुर मे मामूर थे कि चमरौली चौराहे से मुकदमा उपरोक्त मे वांछित अभियुक्त सोनू पुत्र सुराजन यादव नि. ग्राम जेबड़ा थाना मक्खनपुर को गिरफ्तार किया गया। जिससे पूंछताछ की गयी तो उसके द्वारा बताया गया कि मैने व मेरे परिजनों द्वारा शिवानी उर्फ रूपा की हत्या कर उसके शव को थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव नगला बांस झरना के बीहड़ धुंआधार बाबा के मंदिर के पास जंगलो मे गड्ढा खोदकर दबा दिया था। जिसकी निशादेही पर मृतका शिवानी उर्फ रूपा के शव को उक्त जगह से बरामद कराया गया। शव बरामदगी के समय उच्चाधिकारीगण मौजूद रहे तथा नायब तहसीलदार द्वारा मौके पर पंचायतनामा की कार्यवाही की गयी। शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भिजवाया गया। अन्य वांछित अभियुक्तगण मे से .रामप्रवेश, अवने उर्फ अवनेश पुत्रगण सुराजन व अनीता देवी पत्नी सोनू निवासीगण ग्राम जेबड़ा थाना मक्खनपुर को पायनियर तिराहे से चौकिंग के दौरान शव को छिपाने मे प्रयुक्त गाड़ी स्विफ्ट डिजायर को भी बरामद कर गिरफ्तार किया गया।