Monday, September 23, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » हाथरस पहुंची अन्नपूर्णा देवी पुनर्स्थापना यात्रा, लोगों ने पूजन कर लिया आर्शीवाद

हाथरस पहुंची अन्नपूर्णा देवी पुनर्स्थापना यात्रा, लोगों ने पूजन कर लिया आर्शीवाद

हाथरस अन्नपूर्णा मूर्ति जो काशी विश्वनाथ के मंदिर से चोरी हो गयी थी, प्रधानमंत्री के अथक प्रयासों से कनाडा से लायी गयी। अन्नपूर्णा माता की यात्रा जो कि कल दिल्ली से शुरू से हुयी। जो कि अलीगढ़ से आती हुई यात्रा में टोल पर हाथरस होकर जा रही माता अन्नपूर्णा का आर्शीवाद व पूजा अर्चना के साथ पालिका अध्यक्ष पं. आशीष शर्मा द्वारा माता को पूजा गया। इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष द्वारा माता अन्नपूर्णा से मनोकामना की गयी कि माता अन्नपूर्णा हमारे शहर पर पूर्ण कृपा बनाये रखें, हमारे नगर में कभी भी अन्न, जल व किसी भी चीज की कमी न रहे। नगर मंे हर नागरिक खुशहाल रहे और नगर का प्रत्येक नागरिक स्वस्थ्य रहे। ऐसी मनोकामना के साथ पालिका अध्यक्ष पं. आशीष शर्मा द्वारा अन्नपूर्णा माता का आर्शीवाद लिया गया।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, विधायक हरीशंकर माहौर, सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह गुड्डू आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे