Saturday, April 19, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » गांव भटीकरा में हुआ सोलंकी का जोरदार स्वागत

गांव भटीकरा में हुआ सोलंकी का जोरदार स्वागत

सिकंदराराऊ। गांव भटीकरा में क्षत्रिय समाज के लोगों ने सभा के पूर्व जिला महासचिव महेंद्र सिंह सोलंकी का फूल माला पहनाकर व शॉल उढ़ाकर भव्य स्वागत किया। स्वागत समारोह में सपा नेता महेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि यदि जनता ने मौका दिया तो क्षेत्र की जनसमस्याओं को दूर करने का भरपूर प्रयास करूँगा एवं हमेशा लोगों के सुख दुख में साथ रहूँगा। बाजीदपुर क्षेत्र शिक्षा ,सड़क ,स्वास्थ्य, के लिए तरस रहा है। अब तक जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र को मुड़कर नहीं देखा। श्री सोलंकी ने कहा प्रदेश में सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है। सरकार बनने पर क्षेत्र में एक राजकीय महाविद्यालय बनवाने के साथ चिकित्सा, सड़क पर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता से झूठे वादे करती है। जुमलेबाजी करके जनता को गुमराह करती रही है। भाजपा ने धर्म के नाम पर लोगों के साथ छल किया है।स्वागत समारोह में डम्बर सिंह , हरवीर तोमर, निशान्त चौहान, पवन ठाकुर, ब्रजेश परमार, टिंकू ठाकुर, रोहित राघव , आकाश ठाकुर, दीपांशु पुंढीर, आनंद पुंढीर, दीपक ठाकुर, रिंकू ठाकुर,रिंकू यादव,सारिक मेव,हरदयाल लोधी,जयवीर सिंह लोधी,चंद्रप्रकाश लोधी,जसवंत सिंह लोधी,अमित लोधी,यशपाल सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।