Monday, September 23, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » देवदूत शिक्षा संस्थान में मनाया गया बाल दिवस

देवदूत शिक्षा संस्थान में मनाया गया बाल दिवस

फिरोजाबाद। रविवार को निशुल्क संचालित देवदूत शिक्षा संस्थान में बाल दिवस बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने पं. जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। वहीं विद्यालय में पढ़ रहे सभी बच्चों ने कहानी, कविता सुना कर लोगों को मनमोह लिया। देवदूत सेवार्थ संस्थान के अध्यक्ष मुकेश विद्यार्थी द्वारा सभी बच्चों को नेहरू के बारे में बताया गया एवं उनके जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विद्यालय समिति के अध्यक्ष जालिम सिंह, सचिव राजीव यादव, दीपिका, अभिमन्यु, मुस्कान आदि मौजूद रहे।