Monday, September 23, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » विज्ञान क्लब ने मनाया बाल दिवस

विज्ञान क्लब ने मनाया बाल दिवस

फिरोजाबाद। जिला विज्ञान क्लब द्वारा बाल दिवस के अवसर पर भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू एवं भारतीय वैज्ञानिक बीरबल साहनी की जन्म जयंती मनाई गई।अश्वनी कुमार जैन ने विद्यार्थियों को बाल दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवम्बर 1889 को इलाहाबाद में हुआ था। उनके पिता मोतीलाल नेहरू एक धनी बैरिस्टर थे। वे स्वतंत्रता संग्राम के दौरान भारतीय राष्ट्रीय कॉंग्रेस के दो बार अध्यक्ष चुने गए। दिसंबर 1929 में कांग्रेस के वार्षिक अधिवेशन में नेहरू कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष चुने गए, जिसमें पूर्ण स्वराज्य की मांग की गई। 26 जनवरी 1930 को लाहौर में जवाहरलाल नेहरू ने स्वतंत्र भारत का झंडा फहराया। उन्हें 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान गिरफ्तार भी किया गया। वे स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री बने। उनके जन्मदिन के अवसर पर बाल दिवस मनाते हैं। वहीं देश के महान वैज्ञानिक बीरबल साहनी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उनका जन्म 14 नवम्बर 1891 को पश्चिमी पंजाब के शाहपुर जिले के भेड़ा नगर में हुआ था। इनके अनुसंधान जीवाश्म पौधों पर सबसे अधिक है। इन्होंने एक फॉसिल पेंटोजयली की खोज की, जो राजमहल पहाड़ियों में मिला था। इसका दूसरा नमूना अभी तक कही नहीं मिला है। वे अनेक विदेशी वैज्ञानिक संस्थाओं के सदस्य थे। भारतीय विज्ञान कांग्रेस ने इनके सम्मान में बीरबल साहनी पदक की स्थापना की है।