Sunday, June 8, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » महंगाई व बेरोजगारी से हैं लोग परेशान-मुहर सिंह

महंगाई व बेरोजगारी से हैं लोग परेशान-मुहर सिंह

हाथरस। समाजवादी पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष व पूर्व प्रत्याशी लोकसभा मुहर सिंह ने सदर तहसील के गांव लहरा, नगला पेमा, नगला जीवा, नगला सिंगी, एहवरनपुर और नयावांस में भ्रमण किया और लोगों से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथ मजबूत करने की अपील की गई।इस दौरान लोगों ने सपा नेता मुहर सिंह को बताया कि महंगाई से बुरा हाल है। पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। बेरोजगारी से युवा बेकार घूम रहे हैं। भ्रमण के दौरान नयावांस के लोगों ने बताया कि गांव की सड़कें और नालियां जल निकासी की सुविधा के अभाव में कीचड़ से भरी पड़ी हैं और मच्छरों का प्रकोप है। नालियों और सड़कों की सफाई बहुत समय से नहीं हुई है। क्षेत्र का जलस्तर नीचा चले जाने से ज्यादातर हैंडपंपों में पानी नहीं है।भ्रमण के दौरान डॉ. राधेश्याम रजक पूर्व जिला प्रवक्ता, बिजेंद्र उपाध्याय पूर्व जिला उपाध्यक्ष, आनंद जाटव, गौतम सिंह जाटव, सचिन जाटव, राजेन्द्र शर्मा, विष्णु शर्मा, अशोक जाटव, पिंकू कुमार, भगवती प्रसाद शर्मा, बनी सिंह दिवाकर, नवाब खान, भीम सैन जाटव, संजीव कश्यप, काली चरण प्रजापति, रामचन्द्र प्रजापति, जयप्रकाश जाटव, राजवीर सिंह जाटव आदि मौजूद थे।