Thursday, May 2, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ ने कैंप लगाकर 475 लोगों को बनावाएं श्रम कार्ड

भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ ने कैंप लगाकर 475 लोगों को बनावाएं श्रम कार्ड

फिरोजाबाद। भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ महानगर द्वारा सदस्यता कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें 424 ई-श्रम कार्ड बनावाएं गये साथ ही लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाइ गई।सदस्यता कैंप मंगला गौरी, सीएमओ ट्रांसपोर्ट, डाक बंगला पर लगाया गया। जिसमें भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ ने ई-श्रम कार्ड का कैंप लगाकर निःशुल्क 475 लोगों श्रम कार्ड बनवाए गए। इस दौरान प्रदेश सह संयोजक दिनेश चंद्र गुप्ता, नितेश अग्रवाल जैन, महापौर नूतन राठौर, भाजपा मंडल अध्यक्ष केशव देव संखवार, मंडल महामंत्री गेंदालाल राठौर, एनजीओ प्रकोष्ठ के संयोजक अनुभव माहेश्वरी, सह संयोजक राहुल कुमार, सह संयोजक प्रमोद श्रीवास्तव, मनोज शर्मा, अनमोल जैन, विनोद माहेश्वरी, पार्षद हरिओम वर्मा, प्रमोद राजोरिया, महानगर मंत्री निर्मल शर्मा, पूर्वी मंडल अध्यक्ष सुरेश दिवाकर, वूत अध्यक्ष रमेश चंद्र चकपंडित शास्त्री जी, गौरी शंकर, सुनील कुमार, अजय कुमार जैन, रोहित कुमार, प्रमोद माहेश्वरी, सेठ अजीत कुमार जैन, अनिल बघेल, मुन्ना लाल कुशवाहा आदि मौजूद रहे। वहीं नगला करन सिंह पर रामबाबू झा, जिला संयोजक डॉक्यूमेंटेशन विभाग भाजपा के संयोजन में लगाया गया। जिसमें फिरोजाबाद विधानसभा प्रभारी रविकांत तिवारी, नितेश अग्रवाल जैन, विवेक अग्रवाल, पार्षद पूनम शर्मा, सुभाष गोला, वीरेंद्र सुमन, सोबरन सिंह, राकेश बाबू शर्मा, प्रमोद सैनी, शांति स्वरूप की गरिमामई उपस्थिति में सैकड़ों लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।