Thursday, May 2, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मेयर ने 36 लाख के सड़क निर्माण कार्यो की रखी नींव

मेयर ने 36 लाख के सड़क निर्माण कार्यो की रखी नींव

फिरोजाबाद। नगर निगम द्वारा शहर में विकास कार्य तेजी से कराएं जा रहे है। इसी क्रम में बुधवार को मेयर नूतन राठौर ने कई वार्डो में क्षेत्रिय पार्षदों के संग लगभग 36 लाख के सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर आधार शिला रखी। यह निर्माण कार्य 15 वें वित्त की धनराशि से कराएं जाएंगे। महापौर नूतन राठौर ने वार्ड नं. 37 के गांधी पार्क में क्षेत्रिय पार्षद विजय शर्मा के संग गांधी जी की प्रतिमा के चारो तरफ रैलिंग फाउंडेशन एवं सौंदर्यीकरण कार्य का श्रीफल फोड़कर शुभारम्भ किया। वहीं वार्ड नं. 29 के रानी नगर में क्षेत्रिय पार्षद विनाका देवी राठौर के संग लगभग 9 लाख 84 हजार रूपए की लागत से नाली व कलई स्ट्रिप के साथ इंटरलॉकिग द्वारा सड़क निर्माण कार्य भूमि पूजन कर शुभारम्भ किया। इसके बाद इसी वार्ड के मौहल्ला लोधी पुरम में लगभग 11 लाख 85 हजार रूपए की धनराशि से आरसीसी नाली कलई स्ट्रिप के साथ इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य नारियल फोड़कर शुभारम्भ किया। देर शाम मेयर ने विभव नगर स्थित ट्यूबैल वाले पार्क में प्लाण्टेशन एवं खेल के मैदान का सौन्दर्यीकरण सम्बन्धी कार्य पूर्ण होने के पश्चात लोकपर्ण कर जनता को समर्पित किया। महापौर ने बताया कि आज लगभग 36 लाख के सड़क निर्माण कार्यो का भूमि पूजन कर शुभारम्भ किया गया। वही संबंधित ठेकेदार को गुणवत्ता पूर्वक तय समय सीमा में कार्य करने के सख्त निर्देश दिए गए है। इस अवसर भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, महानगर उपाध्यक्ष श्रीनिवास शर्मा मण्डल अध्यक्ष केशवदेव शंखवार, संतोष कुमार यादव अपर नगर आयुक्त, राजेश कुमार सहायक अभियन्ता, मयंक यादव व विभोर कुमार अवर अभियन्ता, योगेश शंखवार उपसभापति व पार्षदगण विजय शर्मा, गेंदालाल राठौर, विनोद राठौर, संजय राठौर, नरेश कुमार, श्रीमती विनाका देवी, विमलादेवी जादौन, पुष्पेन्द्र जादौन, सुभाष गोला, रामखिलाडी बाल्मीकि, सतेन्द्र कुमार, हरीओम वर्मा, प्रमोद राजौरिया आदि मौजूद रहे।