Thursday, May 2, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को जोर का झटका ,रायबरेली से विधायक अदिति सिंह भाजपा में शामिल

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को जोर का झटका ,रायबरेली से विधायक अदिति सिंह भाजपा में शामिल

रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। आखिरकार कांग्रेस पार्टी से सदर विधायिका बनी अदिति सिंह द्वारा अपनी ही पार्टी में जुबानी जंग के बाद आज पूरी तरह से कांग्रेस पार्टी से अलग हुई।इसके साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में सत्ता हासिल करने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपना राजनीतिक गुरु मान लिया है।जिसके चलते बाहुबली एवं पूर्व विधायक अखिलेश सिंह की बेटी अदिति सिंह ने आज भाजपा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ मिलकर भाजपा की सदस्यता को ग्रहण किया है।बताते चलें कि उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर रायबरेली सदर से 2017 का पहला चुनाव जीता और विधायक बनी। पिता के निधन के बाद से ही सदर विधायिका और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ लोगों से समय के साथ दूरी बढ़ती गई।बताते हैं कि अदिति सिंह कभी प्रियंका गांधी की करीबी भी मानी जाती थी। सदर विधायिका और कांग्रेस पार्टी के बीच दूरी इतनी बढ़ गई कि समय-समय पर भाजपा पार्टी में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के द्वारा किए गए कार्यों की सराहना भी कांग्रेस विधायिका अदिति सिंह के द्वारा की जाने लगी।पिछले दिनों तो अदिति सिंह ने साफ कह दिया था कि वह सीएम योगी आदित्यनाथ की टीम का हिस्सा बनना चाहती हैं।उन्होंने यह भी कहा कि सीएम योगी सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री हैं और उनकी टीम का हिस्सा बनकर अपनी विधानसभा के लिए ज्यादा बेहतर कार्य कर सकूंगी।भाजपा द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में उठाएं गए अभूतपूर्व कदमों से प्रभावित होकर आज कांग्रेस की विधायिका अदिति सिंह ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।