Sunday, April 28, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कांग्रेस ने प्रभारी किये नियुक्त

कांग्रेस ने प्रभारी किये नियुक्त

हाथरस। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक जिला कांग्रेस कैंप कार्यालय श्री राधा कृष्ण कृपा भवन आगरा रोड पर जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य की अध्यक्षता एवं शहर अध्यक्ष विनोद कुमार कर्दम के संचालन में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव प्रभारी अमित सिंह एवं प्रियंका गांधी टीम के सदस्य मौजूद थे। बैठक का प्रमुख उद्देश्य हाथरस जनपद से 5 लाख सदस्य बनाने का टारगेट जनपद के पदाधिकारियों एवं आवेदक प्रत्याशियों को दिया गया। प्रदेश सचिव प्रभारी अमित सिंह ने कहा कि आवेदक प्रत्याशी हर पोलिंग बूथ पर कांग्रेस के सदस्य बनावें। जिस ब्लॉक में जिसकी सबसे ज्यादा मेंबरशिप होगी उसी का नाम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लिए सदस्य के लिए जावेगा। हाथरस जनपद की 64 न्याय पंचायतों पर एक-एक प्रभारी, सातों ब्लॉकों पर एक-एक प्रभारी, तीनों विधानसभाओं पर एक-एक प्रभारी नियुक्त किया गया।
जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि हाथरस विधानसभा से राधेश्याम अग्निहोत्री, सादाबाद विधानसभा से जैनुद्दीन जैन एड., सिकंद्राराऊ विधानसभा से नावेद खान को प्रभारी बनाया गया है। वही ब्लॉक स्तर पर हाथरस ब्लॉक से श्रीमती कृष्णा गुप्ता, सासनी ब्लॉक से मुन्नालाल शर्मा, सहपऊ ब्लॉक से हरेंद्र गुप्ता, सादाबाद ब्लॉक से श्यामवीर चौधरी, हसायन ब्लॉक से संजय प्रताप सिंह, सिकंदराराऊ ब्लॉक से सत्य प्रकाश शर्मा, मुरसान ब्लाक में विजय पाल सिंह को प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा हर न्याय पंचायत पर एक-एक प्रभारी की नियुक्ति की गई है। न्याय पंचायत प्रभारी एवं न्याय पंचायत अध्यक्ष के साथ 5 सदस्य टीम का गठन किया गया है। पांचों सदस्य प्रतिदिन 25 मेंबर बनाना अनिवार्य किया गया है। आवेदक प्रत्याशियों को कम से कम 10 हजार मेंबर बनाने होंगे। जो कांग्रेसी सदस्य बनाएंगे उस सदस्य से मो. नंबर 8230005000 पर सदस्य बनने वाले साथी के मोबाइल नंबर से मिस कॉल देनी है। तभी वह मेंबर बनेगा।
बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष धीरेश दीक्षित, अजीत कुमार चौहान, सत्यम वशिष्ठ, पं. संतोष शर्मा, दिनेश कुमार, चौधरी प्रदीप कुमार जादौन, चौधरी उदल सिंह, दिनेश सिंह चौहान एड., दीपक कुमार सिंह, कुलदीप कुमार सिंह, जितेंद्र गौतम एड., मथुरा प्रसाद, मोहन सिंह बघेल, राधेश्याम नगाइच, मेघ श्याम शुक्ला, रतन सिंह दिवाकर, राम ब्रिज सिंह एड., कुर्बान अली शहजादा, अजय गौड़ एड., संदीप कश्यप, नवनीत पाराशर, संजीव वार्ष्णेय एड., मुबीन खान, श्रीमती रीना कप्तान, संजय कप्तान, गौरव पचौरी, अनिल राघव, मौहम्मद आरिफ आदि मौजूद थे।