Sunday, April 28, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भारतीय संविधान पर है हमें गर्व-ब्रजमोहन राही

भारतीय संविधान पर है हमें गर्व-ब्रजमोहन राही

हाथरस। भारत के संविधान को आज के दिन बनाकर देश के प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद एवं प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू तथा गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल को भारत का संविधान बनाकर सौंपा गया था। भारत का संविधान बनाने में 2 साल 11 महीने 18 दिन तक लिखा गया था।भारत के संविधान के आज पर्व का दिन संविधान दिवस के रूप में शहर के विभव नगर कॉलोनी स्थित बुद्धा पार्क में मनाया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक प्रत्याशी एवं वरिष्ठ नेता ब्रजमोहन राही एडवोकेट ने कहा कि 26 नवंबर 1949 को संविधान लिखकर भारत के प्रथम राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री तथा गृह मंत्री को सौंपा गया था। हम संविधान के प्रति गहरी आस्था रखते हैं। आज संविधान दिवस के रूप में संविधान दिवस को मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान बनाने में 2 साल 11 महीने 18 दिन तक लिखा गया था और संविधान में 395 अनुच्छेद 12 अनुसूचियां 25 भागों में विभाजित है। भारत का संविधान उद्देशिका में सारगर्भित है। संविधान दिवस के मौके पर वरिष्ठ सपा नेता विजय सिंह प्रेमी ने कहा कि हमारा भारतीय संविधान विश्व का सबसे अच्छा संविधान है। लल्लन बाबू एडवोकेट ने कहा कि भारतीय संविधान सभी को समान अधिकार देता है। उमेश पाली ने कहा कि हमारे भारतीय संविधान से दुनिया का कोई भी संविधान अच्छा नहीं है। हमें भारतीय संविधान पर गर्व है। मुकेश सविता ने कहा कि हमारे संविधान में सभी को समान अधिकार हैं। मोहम्मद फाइक जलेसरी ने कहा कि भारतीय संविधान में सभी धर्म व सभी जातियों को सम्मान व अधिकार दिया गया है। हमें भारतीय संविधान पर गर्व है। इस मौके पर सभी को संविधान की शपथ दिलाई गई।संविधान दिवस के अवसर पर पूर्व विधायक प्रत्याशी ब्रजमोहन राही एडवोकेट के अलावा सरफराज खान, दीपक शर्मा, मनोज कुमार, बॉबी पहलवान, मुस्तकीम खान, अजीत गौतम, साकिर, हरवंश, हरनाथ बाबा, आबिद अली, शिवकुमार, गौतम कुमार हनुमान, वीरेश कुमार, रिंकू उर्फ कोका, वीरपाल सिंह आदि तमाम लोग मौजूद थे और सभी लोगों द्वारा संविधान रचियता डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।