Sunday, April 28, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता ने स्वीकारी सपा की सदस्यता

कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता ने स्वीकारी सपा की सदस्यता

रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। चुनावी आहट के बीच दलबदल की कड़ी में ऊंचाहार के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने कांग्रेस के जमीनी नेता को पार्टी में शामिल करके बड़ी सियासी हलचल पैदा कर दी है। ऊंचाहार के बाबूगंज में आयोजित एक समारोह में पूर्व जिला पंचायत सदस्य और लोकप्रिय कांग्रेस नेता प्रमोद सिंह फौजी ने डॉ. मनोज पांडेय के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।इनके साथ आसपास के क्षेत्र के हजारों लोग भी सपा में शामिल हुए है।यहां पर उल्लेखनीय बात यह है कि प्रमोद सिंह फौजी राजनैतिक रूप से क्षेत्र में खासी हैसियत रखते है और कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता रहे है।इनके सपा में शामिल होने के साथ ही जहां एक ओर स्थानीय स्तर पर सपा काफी मजबूत हुई है।वहीं कांग्रेस के खेमे में खासी हलचल भी है । समाजवादी सदस्यता अभियान व विशाल जनसभा का आयोजन बाबूगंज बाजार में पूर्व जिला पंचायत सदस्य वर्तमान ग्राम प्रधान नवादा वरिष्ठ समाजसेवी प्रमोद सिंह फौजी द्वारा किया गया था।इस कार्यक्रम में वह अपने हजारों समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल होकर वर्तमान ऊंचाहार विधायक डॉ. मनोज कुमार पांडे के नेतृत्व में न सिर्फ आस्था व्यक्त की अपितु उन्होंने पचास हजार मतों से जिताने का संकल्प लेकर बड़ा संदेश भी दिया है।बड़ी बात यह है कि प्रमोद सिंह फौजी की लोकप्रियता बाबूगंज के आसपास काफी है और हमेशा करीब पचास हजार की आबादी को प्रभावित करते है।राजनैतिक दावे की बात अलग है किन्तु चुनाव में वह करीब दस हजार मतों को अपने साथ रखने की क्षमता रखते है।यही कारण है कि शनिवार को उनके सपा में शामिल होने से राजनैतिक समीकरण बिगड़ गए है और सबसे ज्यादा हलचल कांग्रेस खेमे में है।
सभा में अपने उद्बोधन के दौरान फौजी ने ये वादा किया कि आज से चुनाव तक चैन से नहीं बैठूंगा प्रमोद सिंह फौजी के शामिल होने पर विधायक डॉ. मनोज कुमार पांडे ने भी वादा किया कि आप के मान सम्मान में कोई कमी नहीं आने पाएगी।मैं भी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलूंगा।इस अवसर पर राजन तिवारी,बाबा प्रधान राजेश सिंह,राजेंद्र भदौरिया अनिकेत पासवान,विनय शुक्ला,आशीष तिवारी,रंजन दुबे,मनीष शुक्ला,प्रधान भागीपुर,अशोक प्रधान मंत्री प्रधान सरकार,प्रधान मनीपुर भटेरी गुड्डू यादव प्रधान समरी रनापुर,प्रधान खालीकपुर प्रदीप मौर्या,बबलू मिश्रा,आलोक उपाध्याय,धीरेंद्र शुक्ला,पप्पू पाठक, मुन्ना तिवारी,प्रशांत सिंह,बृजेश सिंह,विनोद सिंह, अरुण सिंह,संजय मिश्रा,शशिधर शुक्ला,शिव मूरत मिश्रा,रमनेश सिंह,पंकज सिंह,अनिल यादव,गंगा विशन यादव,बृजेश यादव,छविनाथ यादव,पप्पू यादव, मनोज शुक्ला सहित भारी तादाद में हजारों लोग मौजूद रहे।