Sunday, September 22, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » यातायात के नियम बताये

यातायात के नियम बताये

हाथरस। सेठ फूलचन्द बागला (पी.जी.) कालेज में संभागीय परिवहन अधिकारी, अलीगढ़ के तत्वावधान में सड़क सुरक्षा सप्ताह के अन्तर्गत क्विज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें 95 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारम्भ महाविद्यालय के प्राचार्य ने किया। कार्यक्रम के निर्णायक मण्डल में एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी डा. एम.पी. सिंह एवं डा. संतोष कुमार तथा एन.सी.सी. अधिकारी डा. पी. चौधरी थे। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य मेजर राजकमल दीक्षित ने विद्यार्थियों को यातायात सम्बन्धी नियमों का पालन करने हेतु सड़क सुरक्षा शपथ ग्रहण करायी एवं यातायात के नियमों से विद्यार्थियों को परिचित कराया।