Friday, May 17, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का दिया संदेश

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का दिया संदेश

सिकन्दराराऊ। भाजपा नेता उदय पुंढीर ने सिकंदराराऊ विधानसभा क्षेत्र के अनेक गांवों में पहुंच कर मिस्ड कॉल के द्वारा भाजपा के सदस्य बनाये तथा कॉलेजों में पहुंच कर युवाओं को मतदान हेतु वोट बढ़वाने की अपील की। पुंढीर ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का काम किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को केंद्र में रखकर कई योजनाएं बनाई। तीन तलाक से महिलाएं परेशान थीं, मोदी जी ने तीन तलाक खत्म कर इस कुप्रथा से नारी को मुक्त करने का काम किया। उन्होंने कहा कि जन-जन को पार्टी की नीतियों से अवगत करवाकर टोल फ्री नंबर पर मिस्ड कॉल करने से भाजपा की सदस्यता मिलेगी। पुंढीर ने महिलाओं को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं और लड़कियों को जागरूक करना है। उन्हें स्वावलंबी बनाना है। इसके अलावा महिलाओं के प्रति हिंसा करने वाले लोगों की पहचान उजागर करना, महिलाओं को राज्य में सुरक्षित महसूस कराना है। भाजपा की उपलब्धियों को बताते हुए कहा कि केन्द्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार की ओर से चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओ को गिनाया गया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओ की वजह से आज भाजपा विश्व की एकमात्र सबसे बड़ी पार्टी है। इस अवसर पर लोगों को मोबाइल से सदस्यता दिलाई।