Wednesday, May 22, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » किसानों की समस्यायों को लेकर भाकियू किसान ने सौंपा ज्ञापन

किसानों की समस्यायों को लेकर भाकियू किसान ने सौंपा ज्ञापन

फिरोजाबाद। भारतीय किसान यूनियन किसान द्वारा किसानों की समस्याओं को लेकर उप जिलाधिकारी जसराना को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के दौरान किसानों ने कहा समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। उप जिलाधिकारी नवनीत गोयल को ज्ञापन सौंपते हुए भारतीय किसान यूनियन किसान के युवा जिला अध्यक्ष बृजमोहन उर्फ बिरजू यादव ने कहा किसानों को यूरिया नहीं मिल पा रही है। जिसके कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरकारी धान क्रय केंद्रों पर किसानों के बजाय बिचौलियों से धान खरीदा जा रहा है। किसानों को वर्तमान में खेतों की भराई के लिए विद्युत की आवश्यकता है। किसानों को कम से कम 18 घंटे विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था की जाए। सड़क पर घूमने वाले पशुओं द्वारा किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया रहा है। प्रशासन द्वारा पशुओं की व्यवस्था कर किसानों की फसलों को बचाने का प्रयास किया जाए। ज्ञापन देने वालों में राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजेंद्र सिंह टाइगर, युवा जिला महासचिव विनय यादव, हरेंद्र यादव, सुनील कुमार, विराट यादव, राहुल यादव, सुबोध कुमार आदि लोग मौजूद रहे।