Sunday, May 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नगर निगम ने 36 जोड़ो का कराया विवाह सम्पन्न

नगर निगम ने 36 जोड़ो का कराया विवाह सम्पन्न

फिरोजाबाद। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह नगर निगम सहित जिले के सभी ब्लाकों में आयोजित किया गया। जिसमें वर-वधूओं को अतिथियों द्वारा घरेलू सामान देकर आर्शीवाद प्रदान किया गया। नगर निगम द्वारा गांधी पार्क में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह महापौर नूतन राठौर एवं नगर आयुक्त प्रेरणा शर्मा के निर्देशन में आयोजित किया गया। जिसमें कुल 36 जोड़े का विवाह सम्पन्न कराया गया। जिसमें 22 हिंदू जोड़ो का हिंदू रीति-रिवाज के साथ विवाह सम्पन्न हुआ। वहीं 14 मुस्लिम जोड़े का निकाह कराया गया। वहीं वर-वधूओं को घर गृहस्थी का सामान दिया गया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, महानगर उपाध्यक्ष श्रीनिवास शर्मा, महानगर महामंत्री केशव गुर्जर, मंडल अध्यक्ष केशवदेव शंखवार, भाजपा नेता रामनरेश कटारा, के के गांधी, रामलढेती लकी, महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष मुन्नी देवी, पार्षद विद्याराम शंखवार, प्रेमचंद्र शंखवार, योगेश शंखवार, विमला देवी, हरीओम वर्मा, प्रमोद राजौरिया, सुबोध दिवाकर, विनोद राठौर, मीरा शर्मा, मोहित अग्रवाल, गेंदालाल राठौर, श्याम सिंह यादव, फूलमाला राठौर, विजय शर्मा, मनोज ताऊ, संतोषी राठौर, प्रमोद राजोरिया, कृष्णमुरारी अग्रवाल, संजय मिश्रा, सुभाष गोला, रामखिलाड़ी वाल्मीक कार्यकर्तागढ़ आकाश गुप्ता, रबिन्द्र शंखवार, अंजली गुप्ता, श्याम सिंह कोहली, रोमी सागर, चंद्रशेखर चक, गंगाप्रसाद राठौर, आदि मौजूद रहे।वही फिरोजाबाद ब्लाक में 36 जोड़ो का हिंदू रीति-रिवाज के साथ विवाह सम्पन्न कराया गया। वहीं अतिथियो ने नवदपंतियों को आर्शीवाद प्रदान किया। कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख लक्ष्मी नारायण यादव, खंड विकास अधिकारी प्रेमपाल सिंह, एडीओ जितेन्द्र यादव, एडीओ समाज कल्याण रोबिन यादव, एडीओ पंचायज राकेश बाबू, सचिव दीपक यादव, अमित यादव, आदित्य मिश्रा, प्रमोद यादव, कपिल गौतम, शिवांगी सिंह, सुरेश चंद्र आदि मौजूद रहे।