Monday, September 23, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सिविल बार एसोसिएशन का चुनाव 23 दिसंबर को

सिविल बार एसोसिएशन का चुनाव 23 दिसंबर को

सिकंदराराऊ।  सिविल बार एसोसिएशन के मुख्य चुनाव अधिकारी विशाल सांकृत्यायन की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार सिविल बार एसोसिएशन के मतदान के संबंध में चुनाव अधिकारियों की एक बैठक संपन्न हुई। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए अजय पुंडीर एवं चौधरी उदय वीर सिंह तथा सचिव पद के लिए मोहम्मद सलीम कुरेशी एवं मनोज सिसोदिया ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। जब कि वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए बनी सिंह बघेल, कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रथम जितेंद्र कुमार यादव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष द्वितीय चंद्रभान सिंह बघेल, सह सचिव प्रथम रंजीत रंजन श्रोती, सह सचिव द्वितीय देवव्रत यादव, सह सचिव तृतीय अभय चौहान, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार द्वारा नामांकन किया गया है। सचिव एवं अध्यक्ष पद को छोड़कर अन्य सभी पदों के लिए एक एक आवेदन प्राप्त हुआ है ।सभी प्रत्याशियों के आवेदन वैध पाए गए। अध्यक्ष तथा सचिव पद के लिए 23 दिसम्बर 2021 को सुबह 10 बजे से 3 बजे तक मतदान होगा और उसी दिन 3:30 बजे से मतगणना की जाएगी। इस अवसर पर सहायक चुनाव अधिकारी देश दीपक यादव, हिमांशु दीक्षित, सत्य प्रकाश यादव, प्रबल प्रताप सिंह एडवोकेट मौजूद थे।