फिरोजाबाद। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्र पुलिस ने पांच वाछित अभियुक्तो को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय के समझ पेश किया।
थाना शिकोहाबाद पुलिस ने विगत रात्रि में दविश के दौरान थाना क्षेत्र रूकनपुर निवासी 48 वर्षीय रिहान पुत्र सब्बीर व उसके पुत्र 29 वर्षीय इरशाद, 21 पप्पू, 19 वर्षीय फरीद को दबोच लिया। जिनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में न्यायालय द्वारा विगत 17 मार्च 2021 से फरार चल रहे थे। वही दूसरी घटना में थाना उत्तर पुलिस ने भी नगला करनसिह गली नम्बर 4 निवासी मनीष जैन पुत्र सुरेश चन्द्र को गिरफ्तार कर लिया। जो कि विगत काफी समय से फरार था, जिसके खिलाफ भी वारंट जारी किया गया है।