Friday, May 17, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा सरकार ने लगाई भ्रष्टाचार पर रोक: सुरेंद्र सिंह पुंडीर

भाजपा सरकार ने लगाई भ्रष्टाचार पर रोक: सुरेंद्र सिंह पुंडीर

सिकंदराराऊ। भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह पुंढीर ने विधानसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र के गांव लिहा ,आलमपुर, मऊ, चिरायिल, सुजावलपुर ,बढ़ानू , डंडेसरी आदि गांव का में भ्रमण करके जनसंपर्क किया तथा भाजपा सरकार की नीतियों और उपलब्धियों का बखान किया । पुंडीर ने कहा कि केंद्र व प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद उत्तर प्रदेश का तेजी के साथ विकास हुआ है। गांव से लेकर शहर तक विकास कार्य तेज गति के साथ हो रहे हैं। अपराधों पर अंकुश लगा है। इतना ही नहीं प्रदेश सरकार ने सरकारी भर्ती में होने वाले भ्रष्टाचार पर भी रोक लगाई है। भाजपा ने एक लोकप्रिय सरकार दी है। 2022 में उत्तर प्रदेश में भाजपा की ही सरकार बनेगी।जनसंपर्क के दौरान मनोज कुमार, शिवम पुंडीर, कुलदीप कुमार ,सोनू पुंडीर ,अतुल चौहान, भानू चौहान, गजेंद्र कुमार ,अंकुश कुमार, अंकित कुमार ,कृष्णा कुमार, विजय सिंह, शिवम चौहान, प्रशांत पुंडीर , योगेश चौहान ,भारत चौहान आदि मौजूद रहे।