Friday, May 17, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा अमृत महोत्सव  कार्यक्रम आयोजित

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा अमृत महोत्सव  कार्यक्रम आयोजित

हाथरस। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा जिले में स्वराज के 75 वर्ष के उपलक्ष्य में विभिन्न जगहों पर अमृत महोत्सव के कार्यक्रम आयोजित किये गये।  हसायन खण्ड के श्रीनगर मण्डल के हैथा रघुनाथपुर ग्राम में अमृत महोत्सव कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामपाल सिंह एवँ मुख्य अतिथि उदयवीर सिंह रहे।मुख्यवक्ता के रूप में कार्यक्रम को संबोधित करते हुये जिला प्रचारक धर्मेन्द्र ने कहा ने कहा कि देश की आजादी में भारत माता के अनेक वीर सपूतों ने बलिदान दिया। उनके अंदर भारत को आजाद कराने का जुनून था। हमारी सनातन संस्कृति, हमारे माता पिता,गुरुजनों एवँ संतों ने ही हमारे अंदर स्वाभिमान की चिंगारी पैदा की, जो आगे चलकर स्वतंत्रता व स्वराज की मशाल बनकर उभरी और 1947 में हमने आजादी प्राप्त की। स्वाभिमान और स्वतंत्रता के बाद अब देश स्वावलंबन के रास्ते पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। सभी देशवासियों को एकजुट होकर देश को विश्व पटल पर आगे ले जाने की जिम्मेदारी है।
उधर नगर के प्रेमरघु पैरा मेडिकल कालेज में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर सह संघचालक डॉ पी पी सिंह, मुख्य अतिथि मनोज अग्रवाल ,विशिष्ट अतिथि कपिल अग्रवाल ,नितिन वार्ष्णेय व सौरभ गुप्ता रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन व दीप प्रज्वलन करके हुआ। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता मनोज अग्रवाल ने आजादी के शहीदों को नमन करते हुए युवाओं से आजादी की रक्षा का संकल्प लेने का आव्हान किया। राष्ट्रविरोधी गतिविधियों, चीन से चुनोती,आतंकवाद, और सामाजिक समरसता जेसे विषयो पर हमको राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ना होगा। पर्यावरण और महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान जेस विषयो पर जागरूक बनना होगा। लव जेहाद, टुकड़े टुकड़े गैंग को मंसूबो को नाकाम करना होगा। शहीदों के प्रति सच्ची निष्ठा समाज मे बनाये रखना बहुत जरूरी है। कार्यक्रम को समाजसेवी कपिल अग्रवाल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन संघ के नगर सेवा प्रमुख आन्नद गोयल ने किया। कार्यक्रम के अंत मे सभी से 26 दिसम्बर को बागला इंटर कालेज में आयोजित विशाल अमृत महोत्सव में भाग लेने का आव्हान किया गया।