Sunday, May 5, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मनुष्य जीवन का कल्याण राम कथा के धारण से ही संभव:आचार्य रवि कांत

मनुष्य जीवन का कल्याण राम कथा के धारण से ही संभव:आचार्य रवि कांत

कानपुर। नगर के बर्रा विश्व बैंक में बर्रा सेवा समिति द्वारा संचालित राम कथा एवं रामलीला का आयोजन है विश्व बैंक के ब्लाक बड़ा पार्क स्थित हनुमान मंदिर में रवि कान महाराज द्वारा कथा का आयोजन चल रहा है। जहां भारी संख्या में कथा को सुनने वालों पहुंच रही है। राम कथा महोत्सव का आयोजन दिनांक 23 तारीख से 2 दिनों तक चलेगा। उक्त जानकारी बर्रा सेवा समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार शुक्ला ने दी। राम कथा का मर्म वर्णन सुनाते हुए आचार्य रवि कांत ने धर्म से ही मानव जीवन का कल्याण संभव है। धर्म व कर्म मानव जीवन पर बहुत बड़ा प्रभाव छोड़ता है। धरती पर सत्य से बढ़कर कोई धर्म नहीं है। उन्होंने कहा की हर मनुष्य को धरती पर समाज की कल्याण के लिए भगवान की भक्ति करनी चाहिए। धर्म व अच्छे कर्म से मानव का कल्याण होता है। और ईश्वर खुश होते हैं। जिसके सुनने से मानव के जीवन सफल हो जाते हैं।मानव जाति के कष्टों का कारण हृदय में प्रेम धारण की जगह लोभ और स्वार्थ को धारण कर लेना है। अगर भारतीय जनमानस भगवान श्री राम के आदर्शों को अपने जीवन में उतार ले तो तुम कष्टों की व्याधा को पार कर लेगा।कथा सुनने वालों में अपार भीड़ जमा हो रही है। कथा कमेटी में शामिल,जय करण सिंह, सतीश कुमार तिवारी, अजय भानु शर्मा, कोषाध्यक्ष मनमोहन गुप्ता, रिंकू सोनी, विनोद कुमार और कुमार शुक्ला आदि लोग शामिल थे।