Friday, May 17, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपाइयों ने श्रद्धा के साथ मनाई अटल बिहारी वाजपेई की जयंती

भाजपाइयों ने श्रद्धा के साथ मनाई अटल बिहारी वाजपेई की जयंती

सिकन्दराराऊ। भाजपा ने नगर पालिका क्रीड़ा स्थल में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जयंती श्रद्धा से मनाई।भाजपा नेता उदय पुंढीर ने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन के प्रतीक है। उनके कार्यकाल में देश के सभी वर्ग के लोग खुशहाल थे। कांग्रेस पर हमेशा ही कटाक्ष करने वाले अटल बिहारी वाजपेयी महान कवि भी थे, जिन्होंने अपनी कविताएं भी राष्ट्र के प्रति अपने ह्रदय वेदना व्यक्त की। भारतीय जनता पार्टी को अटल तथा लालकृष्ण आडवाणी की जोड़ी ने ऐसे मुकाम पर खड़ा किया कि आज भाजपा पर हंसने वाली कांग्रेस पार्टी पर लोग हंस रहे है। भाजपा नेता सुरेन्द्र सिंह पुंढीर ने कहा कि नई पीढ़ी को भी उनके मार्गदर्शन को अपनाना चाहिए, जिससे देश में एक प्रगतिशील राजनायक, नागरिक शिक्षाविद् कभी प्रशासक पैदा हो सके।इस मौके पर सुरेन्द्र सिंह पुंढीर, उदय पुंढीर, पंकज गुप्ता, आरती त्रिवेदी, मीरा माहेश्वरी, कमलेश शर्मा, सुशीला देवी चौहान, राधा गुप्ता, नीरज वैश्य, राजू सूफी, शशिवाला वार्ष्णेय, दीनदयाल चौहान, सुनील गुप्ता, रामदास बाल्मीकि आदि मौजूद रहे।