Tuesday, May 21, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » वामदलों ने जुलूस निकाल उठाई मांगे

वामदलों ने जुलूस निकाल उठाई मांगे

चकिया, चन्दौली। तहसील मुख्यालय स्थित काली जी के पोखरे पर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी),भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले) एवम् किसान, मजदूर, महिला जनसंगठनों द्वारा संयुक्त रुप से निम्न मांगो को लेकर नारे लगाते हुए जूलूस निकालकर गाँधी पार्क चकिया में सभा करके त्वरित न्याय की मांग करते व बढ़ती मंहगाई से प्रदेश की जनता त्रस्त है। इस पर तत्काल रोक लगाई जाय, खाद की पर्याप्त ब्यवस्था प्रत्येक सहकारी समितियों, क्रय बिक्रय केन्द्रों पर उपलब्ध करायी जाय और कालाबाजारी पर रोक लगाई जाय, एम एस पी का कानून बनाया जाय और धान खरीद में हो रही लूट को बन्द करायी जाय, सहकारी समितियों पर क्रय केन्द्र खोला जाय,महिलाओं, दलितों,अल्पसंख्यकों पर पुलिसिया दमन बंद कराया जाय। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत हमेंशा के लिए गेहूँ, चावल, दाल, सरसो के तेल की स्थाई वितरण ब्यवस्था लागू किया जाय, केन्द्रीय गृहराज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी को बर्खास्त कर गिरफ्तार किया जाय आदि मांगे की। सभा में अनिल पासवान, शम्भूनाथ, लालचन्द सिंह, शशिकांत, रमायन राम, लालमनी विश्वकर्मा, परमानद, अनीता, शिवमूरत, रामनिवास पांडेय, अध्यक्षता सुकदेव मिश्रा संचालन शम्भूनाथ ने किया।