Thursday, May 2, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » योगी जनता की लड़ाई लड़ रहे और विपक्ष अपने हित की-अभिलाष कौशल

योगी जनता की लड़ाई लड़ रहे और विपक्ष अपने हित की-अभिलाष कौशल

ऊंचाहार/रायबरेली, पवन कुमार गुप्ता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मिशन उत्तर प्रदेश की जनता के हित और कल्याण के लिए कार्य करना है जबकि विपक्ष अपने हित और कल्याण की सोच रहा है। अब फैसला जनता को करना है। यह विचार भाजपा ओबीसी मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री अभिलाष कौशल ने रविवार को अपने चुनावी जनसंपर्क के दौरान व्यक्त किए। ऊंचाहार और रोहनिया विकास खंड के करीब एक दर्जन गांवों में जनसंपर्क करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि भाजपा राष्ट्र और समाज के उत्थान व कल्याण के लिए कार्य करती है। देश के प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व स्तर पर भारत की धमक कायम की है। सूबे की सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने साढ़े चार साल के शासन काल के दौरान समाज के हर वर्ग की भलाई के लिए काम किया है। प्रदेश के विकास को योगी ने रफ्तार दी है। आज उत्तर प्रदेश और देश के अग्रणी राज्यों में है। प्रगति का यह पहिया आगे बढ़ता रहे, इसके लिए एक बार फिर से सूबे में भाजपा की सरकार बनाना आवश्यक है। क्षेत्र के गांव अमलिहा का पुरवा , ऊंचाहार देहात , खीली का पुरवा , उमरन , रायपुर की बैठक में भाजपा नेता अभिलाष कौशल ने कहा कि विपक्ष हताश है, विरोधी नेताओ की दुकानें बन्द हो गई है। लोग खुशहाल है इसलिए विपक्ष मुरझाया हुआ है। कुछ स्वार्थी नेता पार्टी छोड़कर गए है, इससे भाजपा की नीति और रीति पर चलने वाले लोग खुश है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने विकास के जो वादे किए थे,उन्हें पूरा किया गया है। हर गरीब को मुफ्त राशन , किसान को सम्मान निधि की राशि देने का क्रांतिकारी कार्य भाजपा सरकार ने किया है। इन सभाओं में प्रमुख रूप से राधेश्याम सोनी ,राजू यादव,मनीष कौशल, अमरेश पासी ,गुड्डन यादव ,संदीप पटेल , फिरोज अहमद और जगलाल गुप्ता समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। इस दौरान जगह-जगह पर अभिलाष कौशल का ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया है।