Tuesday, April 30, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा प्रत्याशी का ब्राह्मण समाज ने किया स्वागत

भाजपा प्रत्याशी का ब्राह्मण समाज ने किया स्वागत

हाथरस। भारतीय जनता पार्टी द्वारा हाथरस विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारी गई आगरा की पूर्व मेयर एवं भाजपा प्रत्याशी  अंजुला माहौर के आज शहर के बुर्ज वाला कुआं पर ब्राह्मण समाज द्वारा जोरदार स्वागत किया गया और इस दौरान भाजपा प्रत्याशी द्वारा भगवान परशुराम का माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया गया। शहर के बुर्ज वाला कुआं पर आज वरिष्ठ भाजपा नेता बौहरे प्रशांत शर्मा के आवास पर आयोजित स्वागत समारोह में शामिल होने पहुंचीं। भाजपा प्रत्याशी व आगरा की पूर्व मेयर अंजुला माहौर ने बुर्ज वाला कुंआ पर भगवान परशुराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया। तदुपरांत प्रशांत शर्मा के आवास पर उनका जोरदार स्वागत किया गया।
इस मौके पर उनके साथ पालिका अध्यक्ष पं. आशीष शर्मा, ट्रांसपोर्टर नेता किशनलाल शर्मा, युवा उद्यमी अनुरोध शर्मा, भाजयुमो जिला अध्यक्ष अनुराग अग्निहोत्री, भाजपा जिला महामंत्री रूपेश उपाध्याय, भाजपा के निवर्तमान जिला महामंत्री व सभासद संजय सक्सैना, अशोक कुमार सारस्वत, प्रवीण कौशिक, विकास कौशिक, दिनेश उपाध्याय, मदन राघव, संतोष ओझा, उद्धव नारायण उपमन्यु, मोहन पंडित एडवोकेट, अरुण शर्मा, मनोज शर्मा, दिनेश शर्मा के अलावा तमाम प्रधान भी मौजूद थे।