Tuesday, April 30, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयन्ती मनाई

जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयन्ती मनाई

हाथरस। ऑल इण्डिया महापदमनन्द कम्युनिटी एजूकेटेड एसोसिएशन के तत्वावधान में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व कर्मयोगी, स्वतन्त्रता सेनानी, नन्द समाज के मसीहा जननायक कर्पूरी ठाकुर की 98 वीं जयन्ती शिव कॉलोनी स्थित संतोष वैद्य के आवास पर एसेसिएशन के अलीगढ़ मण्डल अध्यक्ष सूरजपाल सिंह नेताजी के नेतृत्व में मनाई गई।सूरज पाल सिंह नेता ने कर्पूरी ठाकुर के छविचित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि कर्पूरी ठाकुर साहब ऐसे नेता थे, जिन्होंने मुख्यमंत्री जैसे उच्च पद पर रहते हुए सादा जीवन जिया। उन्होंने हमेशा दबे कुचले एवं शोषितों, पिछड़े लोगों के लिए हमेशा संघर्ष किया। सविता समाज उत्थान समिति जिलाध्यक्ष विनेश कुमार सविता ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर  ने मुख्यमंत्री रहते हुए बिहार में 27 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की थी।
इस अवसर पर ऑल एसोसिएशन के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष रजत कुमार सैन, जिला सचिव डॉ. रवेन्द्रपाल सिंह राजौरिया, जिला संगठन सचिव सत्यपाल सिंह सविता व नगेंद्र कुमार, जिला कोषाध्यक्ष अजय कुमार मिस्त्री, जिला कार्यालय प्रभारी विष्णु कुमार सविता, जिला कार्यकारिणी सदस्य संजय कुमार (ए.सी.) सविता समाज उत्थान समिति के जिला महासचिव पुष्पेन्द्र छतारीवाल, शहर अध्यक्ष यतेन्द्र सविता उर्फ शुक्लाजी, सुभाष चंद्र सविता, वीरपाल सिंह वर्मा, सन्तोष कुमार वैद्य, धर्मेन्द्र वर्मा (चश्मा वाले), राजू सविता टेलर्स, सोमेश कुमार, सुरेन्द्र सिंह सविता, कृष्ण गोपाल अजनबी, जगदीश प्रसाद, सोनपाल सिंह फौजी, कैलाश चन्द्र, डॉ.के. के. वर्मा, प्रदीप सन्नी, राजकुमार सविता, भगवान सिंह, सोनपाल तेल वाले, दिलीप चित्तौडिया, प्रदीप सविता एडवोकेट, राजेश प्रसाद एड., बनी प्रकाश, मक्खन लाल सविता, बबलू सविता, नगेन्द्र सिंह, राज कुमार चित्तौडिया, मुकेश कुमार सविता आदि उपस्थित थे।