Friday, May 17, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मतदान करने की दिलाई शपथ

जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मतदान करने की दिलाई शपथ

फिरोजाबाद। मंगलवार को एस.आर.के डिग्री कॉलेज के प्रांगण में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा पोस्टर प्रतियोगिता एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार, जिला विद्यालय निरीक्षक बालमुकुंद प्रसाद, बीएसए अंजलि अग्रवाल, तहसीलदार ने मा सरस्वती कि चित्र पर दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर किया।जिलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस भारतीय लोकतंत्र के लिए बहुत ही महत्व का दिवस है। भारत एक गणतांत्रिक देश बना उसके ठीक एक दिन पहले स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं मजबूत चुनाव आयोग की स्थापना हमारे लोकतंत्र की ताकत को दर्शाता है। साथ ही लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदान की अपील की। जिला विद्यालय निरीक्षक बालमुकुंद प्रसाद ने कहा कि चुनाव एक यज्ञ के समान होता है और देश के हर नागरिक को इस यज्ञ में अपने वोट की आहुती देनी चाहिए। तभी यह यज्ञ सफल होता है। बीएसए अंजलि अग्रवाल ने कहा कि महिलाएं अधिकार के प्रति जागरूक होकर मत का प्रयोग करें। कल्पना राजोरिया ने कहा कि स्वीप की एक्टिविटी करके काफी संख्या में लोगों ने जागरूक होकर वोटर लिस्ट में अपना नाम जुड़ वाया है। सभी महिलाओं शिक्षकों से कहा कि आप जागरूक होकर खुद भी वोट डालने जाएं एवं परिवार के सभी सदस्यों की महिलाओं को भी मतदान केंद्र तक जरूर लेकर जाए। ई.एल.सी के सहायक नोडल अधिकारी हिमांशु शर्मा को जिलाधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षकों, छात्रों द्वारा अभिभावकों को जागरूक किया जा रहा है। कार्यक्रम में निशांत गर्ग, सीमा, अशवनी राजोरिया आदि को सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन कमलकांत पालीवाल ने किया। पोस्टर प्रतियोगिता के देखरेख एबीएसए जसराना राजकुमार सिंह द्वारा रही। पोस्टर प्रतियोगिता के प्रथम व द्वितीय विजेताओं को सम्मानित किया गया।