Friday, May 3, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » प्रत्याशियों को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष के खिलाफ किया जमकर विरोध प्रदर्शन

प्रत्याशियों को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष के खिलाफ किया जमकर विरोध प्रदर्शन

सिकन्द्राराऊ। सिकन्द्राराऊ विधानसभा सीट से कांग्रेस पार्टी द्वारा विधानसभा चुनाव 2022 के लिए घोषित किए गए प्रत्याशियों की सूची में स्थानीय दावेदारों को प्रत्याशी न बनाए जाने से नाराज दावेदारों द्वारा आज कांग्रेस जिलाध्यक्ष के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया और तीखी नारेबाजी की गई और कार्यकर्ताओं द्वारा नारेबाजी करते हुए कहा कि राहुल प्रियंका से कोई बैर नहीं, जिला अध्यक्ष चन्द्रगुप्त तेरी खैर नहीं के जोशीले नारे भी लगाए गए।
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस पार्टी द्वारा विधानसभा चुनाव 2022 के लिए जनपद की 3 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है और घोषित किए गए प्रत्याशियों में हाथरस सदर विधानसभा सीट एवं सिकन्द्राराऊ विधानसभा सीट पर प्रत्याशियों को लेकर पार्टी द्वारा घोषित किए गए प्रत्याशियों को लेकर भारी आक्रोश एवं रोष व्याप्त है और कांग्रेस पार्टी द्वारा हाथरस सदर विधानसभा सीट पर सिकन्द्राराऊ की चेयरमैन श्रीमती सरोज देवी को एवं सिकन्द्राराऊ विधानसभा सीट पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य की पत्नी डा. छवि वार्ष्णेय को प्रत्याशी बनाया गया है। उक्त दोनों प्रत्याशियों को लेकर दोनों विधानसभा के स्थानीय कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है और इसी को लेकर जहां पहले जिला अध्यक्ष के घर पर धरना प्रदर्शन किया गया। वहीं आज सिकन्द्राराऊ में भी आवेदकों द्वारा जिला अध्यक्ष के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की गई। कांग्रेस पार्टी द्वारा सिकन्द्राराऊ विधानसभा सीट पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष की पत्नी को प्रत्याशी घोषित किए जाने से आक्रोशित सिकन्द्राराऊ के दावेदारों द्वारा आज विरोध प्रदर्शन किया गया और सिकन्द्राराऊ में टिकट वितरण को लेकर आक्रोश व्यक्त किया गया। साथ ही जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य का विरोध किया और उन्होंने ऐलान किया है कि जब तक पार्टी हाईकमान टिकट पर पुनर्विचार नहीं करेगा तब तक उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। विरोध प्रदर्शन में दिनेश सिंह, नवनीत पाराशर, अजीत चौहान, पुष्पेंद्र फौजदार सहित तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल थे।