Sunday, May 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का मुस्लिम महिलाओं ने किया इश्तकाल

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का मुस्लिम महिलाओं ने किया इश्तकाल

जनसंपर्क के दौरान उमड़ी लोगों की भीड, हाथ जोड़कर मतदान करने की अपील
फिरोजाबाद। मुस्लिम महिलाओं ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का नारियल भेंट कर इश्तकबाल किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष शिकोहाबाद की सड़कों पर हाथ जोड़कर लोगों से जनसंपर्क करते हुए नजर आए।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सुबह 11 बजे हैलीपैड से उतरकर नेहा गेस्ट हाउस पहुंचे। जहां उन्होंने मन की बात कार्यक्रम शुरू होने से पहले कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का 85 वां एपिसोड था। अभी तक जितने भी एपिसोड में प्रधानमंत्री ने मन की बात की है उनमें किसी में भी प्रधानमंत्री ने राजनीति की बात नहीं की है। वह हमेशा लोगों के हितों को लेकर बात करते हैं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों व प्रबुद्धजनों से संवाद किया।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि महात्मा गांधी ने हर भारतीय के हृदय में स्वदेशी, स्वभाषा और स्वराज की अलख जगाई। उनके विचार और आदर्श सदैव हर भारतवासी को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे। जनता के आशीर्वाद से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2017 में जिले में चार सीटों पर कमल खिला था और प्रदेश में कमल खिला। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पूरा उत्तर प्रदेश ऐतिहासिक कार्यों व उपलब्धियों का साक्षी बना। बहुत विकास किया है, बहुत विकास करना है। जनता-जनार्दन साक्षी है, वे अंधेरा लाए थे, हम उजाला लाए। वे गुंडाराज लाए थे, हम कानून का राज लाए। वह अवैध तमंचों की फैक्ट्री लगवाते थे, हम डिफेंस कॉरिडोर लाए। वो हज हाउस लाए थे, हम रामलला का मंदिर लाए हैं। वह तुष्टीकरण करते हैं, हम अंत्योदय कर रहे हैं। वह परिवारवाद करते हैं, हम राष्ट्रवाद की अलख जगा रहे हैं।
बड़ा बाजार में किया जनसंपर्क
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नगर के बड़ा बाजार में जनसंपर्क किया। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने घरों की छतों से पुष्प वर्षा की और मुस्लिम समुदाय की महिलाओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष की आरती उतारी व नारियल भेंट किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल, राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल जैन, सांसद डॉ. चंद्रसेन जादौन, महापौर नूतन राठौर, प्रदेश प्रवक्ता हरीश श्रीवास्तव, जसराना प्रत्याशी मानवेन्द्र प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, सदर प्रत्याशी मनीष असीजा, महिला आयोग की सदस्य सुमन चतुर्वेदी, जिला प्रवक्ता मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता, जिला संयोजक वृन्दावन लाल गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
भाजपा में ये हुए सम्मलित
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की मौजूदगी में सपा के ब्रजेश उपाध्याय, पूर्व में बसपा के लोकसभा प्रत्याशी रहे वीरेश कुमार ददुआ सहित सैकड़ों नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सिरसागंज भाजपा प्रत्याशी हरिओम यादव के नेतृत्व में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।