Sunday, April 28, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नामांकन के अंतिम दिन भाजपा प्रत्याशी अमरपाल मौर्य ने भरा पर्चा

नामांकन के अंतिम दिन भाजपा प्रत्याशी अमरपाल मौर्य ने भरा पर्चा

रायबरेली, पवन कुमार गुप्ता। चौथे चरण के मतदान के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन था। ऐसे में उत्तर प्रदेश सरकार में विधि एवं न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक ने ऊंचाहार से बीजेपी प्रत्याशी अमर पाल मोर्य के नामांकन करने में उनके साथ शामिल हुए। उनके साथ क्षेत्रीय मंत्री अभिलाष कौशल भी उपस्थित रहे। इसके बाद सभी क्षेत्र में प्रचार प्रसार के लिए निकले। बताते चलें कि जनपद के ऊंचाहार विधानसभा की सीट से पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने अमर पाल मौर्य को बीजेपी प्रत्याशी घोषित किया है। जो कि अन्य जनपद के रहने वाले हैं और भाजपा में प्रदेश महामंत्री के पद पर रह कार्य कर रहे थे। अमर पाल मौर्य के प्रत्याशी घोषित होने के बाद ऊंचाहार क्षेत्र में चुनावी सरगर्मियां बढ़ी हुई हैं। चर्चाएं है कि अबकी बार ऊंचाहार में चुनाव में अच्छी टक्कर है। उसके बाद क्षेत्र में जनसंपर्क के लिए निकले जिसमें मातृशक्ति का आशीर्वाद प्राप्त किया उसके बाद डलमऊ के परमाध्यक्ष बड़ा मठ में अमरपाल ने महंत जी से आशीर्वाद प्राप्त किया।
नामांकन के दौरान प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। कलेक्ट्रेट के गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग और नामांकन कक्षों के गेट पर गहन तलाशी के बाद ही दावेदारों और उनके प्रस्तावकों को प्रवेश दिया जा रहा था। ऊंचाहार विधानसभा 183 से प्रत्याशी बनाए जाने पर केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व का अमर पाल मौर्य ने आभार व्यक्त किया है। अमरपाल मौर्य ने अपने चुनावी भाषण में अपने को चाणक्य का शिष्य और चंद्रगुप्त का वंशज बताते हुए कहा कि इस बार ऊंचाहार में भाजपा आएगी। हालांकि भाजपा प्रत्याशी का आज का दिन व्यस्तता में ही गुजरा और क्षेत्र में ज्यादा समय नहीं दे सके।