Thursday, May 2, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पूर्व मंत्री व भाजपा प्रत्याशी के पुत्री ने नगर की आम जनता से मांगा सहयोग

पूर्व मंत्री व भाजपा प्रत्याशी के पुत्री ने नगर की आम जनता से मांगा सहयोग

सादाबाद। भाजपा प्रत्याशी व पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के कार्यालय पर महिला कार्यकर्ताओं एवं पुरुषों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रत्याशी को शत प्रतिशत मत दिलवाने का आव्हान किया और प्रत्याशी की जीत को ऐतिहासिक बनाने के लिए कड़ी मेहनत वह लगन शील के साथ नगर व क्षेत्र में बड़ा करने के लिए आग्रह किया और दूसरी बार पूर्व मंत्री को लाखों वोटों से विजई बनाने का एक संकल्प लिया ।बैठक के उपरांत प्रत्याशी के पुत्री रिंकी उपाध्याय वह बहन मनोरमा शर्मा के साथ अनेकों महिलाएं ने नगर की दर्जनों मोहल्लों में भ्रमण करके मत्व आशीर्वाद मांगते हुए दोनों महिलाओं ने संयुक्त रूप से कहा भाजपा शासन की सैकड़ों जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से प्रदेश में योगी सरकार को दोबारा आने से कोई नहीं रोक सकता। दोनों महिलाओं का नगर में अनेक स्थानों पर अनेकों महिलाओं ने जोशीला स्वागत किया तथा दोनों महिलाओं को अटल विश्वास दिलाते हुए नगर की जनता ने कहा कि मंत्री जी को दोबारा जीतने से नगर क्षेत्र तो क्या राज भी नहीं रोक सकता नगर के भ्रमण में शिरपुर नगला मियां कृष्णा नगर पशु चिकित्सालय गली बिनोवा नगर सलेमपुर रोड भार्गव कॉलोनी इस्लामनगर श्री राम कॉलोनी प्रगति पुरम आदि स्थानों पर भ्रमण किया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शकुंतला देवी गौतम, जिला महामंत्री महिला मोर्चा आरती गौतम, मनोरमा शर्मा, विकास पाराशर, विशाल पाराशर, मनीष भारद्वाज आज अनेकों महिलाएं व पुरुष साथ थे।