Sunday, June 8, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जल संरक्षण के तहत कराई चित्रकला प्रतियोगिता

जल संरक्षण के तहत कराई चित्रकला प्रतियोगिता

सिकन्द्राराऊ। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की ईकाई नेहरू युवा केन्द्र की लेखा एवं कार्यक्रम सुपरवाइजर  ऊषा सक्सैना के निर्देशन में कैच द रैन अभियान में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।कैच द रैन अभियान के तहत गांव बरई शाहपुर के स्कूल में कैच द रैन अभियान के तहत जल सरंक्षण पर चित्रकला प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें युवा छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और बहुत ही अच्छे तरीके से जल को कैसे बचा सकते हैं और वर्षा के पानी का उपयोग करने के लिए अपने तरीके से प्रदर्शित किया।
कार्यक्रम में स्वयंसेवक रोहित कुमार ने कहा कि इस अभियान का लक्ष्य देश में वर्षा जल सरंक्षण के लिए जन जागरूकता कार्यक्रम हम अपने युवा मंडल के सदस्य के साथ मिलकर कर रहे है। हमारा उद्देश्य है कि जहां भी गिरे और जब भी गिरे वर्षा का पानी इकट्ठा करें। अगर आज जल संरक्षण पर ध्यान नहीं दिया गया तो मानव जीवन को भविष्य खतरे में पड़ सकता है।
नेहरू युवा केन्द्र की लेखा एवं कार्यक्रम सुपरवाइजर श्रीमती ऊषा सक्सैना ने कहा कि इस अभियान से देश में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के पास वर्षा जल संचय को लेकर एक साफ सन्देश पहुंचेगा। जिससे आम जनता भी वर्षा ऋतु आने से पहले पानी इकट्ठा करने के लिए संसाधनों को विकसित करेगी। प्रतियोगिता में प्रथम नेहा महौर, द्वितीय काजल माहौर व तृतीया स्नेहा कुशवाहा रहीं। प्रतियोगिता में सत्यप्रकाश, हरेन्द्र, रामकिशन, सायमा, राधा, गौरी, शिवानी, कविता, प्रिया आदि उपस्थित थे।