Sunday, May 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » व्यापारियों ने प्रांतीय अध्यक्ष को बालाजी तस्वीर की भेंट

व्यापारियों ने प्रांतीय अध्यक्ष को बालाजी तस्वीर की भेंट

फिरोजाबाद। जिले के व्यापारियों ने उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा से क्रांति कार्यालय कानपुर में बैठक कर संगठन पर विस्तार पूर्वक चर्चा की।
फिरोजाबाद व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष अम्बेश शर्मा के नेतृत्व में प्रांतीय उपाध्यक्ष कैलाश उपाध्याय, प्रांतीय मंत्री मदनलाल वर्मा, नगर अध्यक्ष शिकोहाबाद राजेश गुप्ता, महानगर उपाध्यक्ष पंकज यादव कानपुर पहुंचे। जहां व्यापारियों ने प्रांतीय अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा का बालाजी मंदिर की तस्वीर भेंट कर स्वागत किया। साथ ही संगठन के विस्तार को लेकर चर्चा की गई। प्रांतीय अध्यक्ष ने फिरोजाबाद के व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को 12 अप्रैल को लखनऊ में आयोजित प्रांतीय व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया है।