Saturday, May 11, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » आयुक्त ने सड़क निर्माण व सुन्दरीकरण कार्य का किया स्थलीय निरीक्षण

आयुक्त ने सड़क निर्माण व सुन्दरीकरण कार्य का किया स्थलीय निरीक्षण

प्रभात गुप्ता: कानपुर। आयुक्त ने डिप्टी पड़ाव से लेकर भौंती चौराहे तक लखनऊ-झांसी मार्ग के किमी0 93 के 850 मीटर में चल रहे सड़क निर्माण व सुन्दरीकरण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया।
इस कार्य की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति राज्य सड़क निधि 5054 के अन्तर्गत शासन के आदेश दिनांक 23-02-2021 के द्वारा लम्बाई 0.850 किमी0 व लागत रू0 440.75 लाख की प्राप्त हुई है।
यह मार्ग राष्ट्रीय मार्ग सं0-2 के यातायात को कानपुर शहर से जोड़ता है, जो लखनऊ-झांसी मार्ग कानपुर नगर का महत्वपूर्ण मार्ग है। इस मार्ग पर रक्षा मंत्रालय के कई प्रतिष्ठान, आई0ओ0सी0एल0 तथा स्टील अथॉरिटी ऑफ इण्डिया लि0 का डम्प/स्टोर स्थित है, जिससे मार्ग का यह भाग भारी वाहनों/ट्रेलरों के आवागमन से क्षतिग्रस्त रहता है। मार्ग के मध्य में लगे क्रश बैरियर से ट्रेलर भिड़ जाने के कारण यह प्रायः क्षतिग्रस्त हो जाता है। यह मार्ग राष्ट्रीय मार्ग के जंक्शन पर यातायात की सघनता के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है तथा प्रायः दुर्घटनायें होती रहती हैं।उपरोक्त के सम्बन्ध में मण्डलीय उद्योग बन्धुओं की बैठकों में भी व्यापारी बन्धुओं द्वारा आयुक्त के समक्ष समय-समय पर उक्त मार्ग का निर्माण कराये जाने का मुद्दा उठाया जाता रहा है।
इस कार्य पर निम्न प्राविधान किये गये हैः-
– स्टील अथारिटी ऑफ इण्डिया लि0 के सामने क्षतिग्रस्त भाग में 10 सेमी0 मोटाई में डी0एल0सी0 का कार्य।
– स्टील अथारिटी ऑफ इण्डिया लि0 के सामने क्षतिग्रस्त भाग 300 मी0 लम्बाई एवं 30 मी0 चौड़ाई तथा 30 सेमी मोटाई में सी0सी0 का कार्य।
– क्षतिग्रसत मीडियन के स्थान पर 300 मी0 लम्बाई में नये मीडियन का कार्य।
– 550 मी0 लम्बाई में बी0सी0 का कार्य।
– थर्माेप्लास्टिक का कार्य।
इस कार्य की भौतिक प्रगति लगभग 70 प्रतिशत है, जिसका विवरण निम्नवत् हैः-
– 550 मी0 लम्बाई, 25 एम0एम0 मोटाई में बी0सी0 पूर्ण है।
– 250 मी0 लम्बाई, 10 मी0 चौड़ाई एवं 30.00 सेमी0 मोटाई में सी0सी0 का कार्य पूर्ण है।
– अवशेष लम्बाई एवं चौड़ाई में सी0सी0 का कार्य प्रगति पर है।
– 100 मी0 लम्बाई में मीडियन का कार्य पूर्ण हो गया है तथा शेष लम्बाई में कार्य प्रगति पर है।
– सम्पूर्ण कार्य माह अप्रैल में पूर्ण कर लिया जायेगा।
निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने मुख्य अभियंता, लो0नि0वि0, कानपुर को उपरोक्त सम्पूर्ण कार्य को एक माह के अन्दर गुणवत्तापूर्वक पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये।