Sunday, May 12, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » योगी के शपथ ग्रहण पर झूमे भाजपाई, शहनाई बजी और छूटी आतिशबाजी

योगी के शपथ ग्रहण पर झूमे भाजपाई, शहनाई बजी और छूटी आतिशबाजी

हाथरस। आज भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य के नेतृत्व में जिले से हजारों कार्यकर्ता ऐतिहासिक शपथ ग्रहण कार्यक्रम के साक्षी बनने के लिए लखनऊ रवाना हुए एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनने पर योगी आदित्यनाथ के लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जबकि भाजपा शहर कैम्प कार्यालय व पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा के कैम्प कार्यालय पर मिष्ठान वितरित किया गया।
इस अवसर पर शहनाई वादन और आतिशवाजी के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने आपस में मिष्ठान वितरण किया। इस मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री रूपेश उपाध्याय ने कहा कि यह जनता की जीत है, यह सुशासन की जीत है और भारतीय जनता पार्टी के सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के मूलमंत्र की जीत है। जनता ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उ.प्र. में मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ पर जो विश्वास दिखाया है। वह नए भारत के नए उ.प्र. की परिकल्पना को चरितार्थ करेंगे। यह जीत पार्टी कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम एवं आमजन के भरपूर सहयोग से मिली है तथा जनपद के अनेक कार्यकर्ताओं ने शक्ति केंद्र स्तर पर मंदिरों में जाकर लोक कल्याण हेतु पूजा अर्चना की है।कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक राजवीर पहलवान, पवन रावत, विशाल गुप्ता, पूर्व शहर अध्यक्ष मूलचंद वार्ष्णेय, सचिन वर्मा, कमलेश गुप्ता, रितु गौतम, निवर्तमान जिला महामंत्री एवं सभासद संजय सक्सैना, भाजपा महिला मोर्चा प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती अखिलेश गुप्ता, रमेश राजपूत, चित्रांशु शर्मा, मोहित शर्मा, अंशुल सेंगर, दिनेश कुमार, अतुल कुमार, संतोष जोशी, शुभम वार्ष्णेय, विजय वार्ष्णेय, अनूप वार्ष्णेय, शेखर वार्ष्णेय, मनीषा गोस्वामी, देवेन्द्र महाजन, विनय कुमार, जीतेश तायल आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।