Sunday, September 22, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » विजय शिवहरे की जीत पर भाजपाईयों ने किया हर्ष व्यक्त

विजय शिवहरे की जीत पर भाजपाईयों ने किया हर्ष व्यक्त

फिरोजाबाद। विधान परिषद चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर जनपद के कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। साथ ही सभी विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी है।भाजपा के जिला प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव 2022 में आगरा-फिरोजाबाद सीट से प्रदेश मंत्री व भाजपा प्रत्याशी विजय शिवहरे की ऐतिहासिक जीत पर हर्ष व्यक्त किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष मानवेन्द्र प्रताप सिंह, जिला संयोजक वृंदावन लाल गुप्ता, महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, नानक चंद्र अग्रवाल, अविनाश सिंह भोले, दीपक चौधरी, राजीव गुप्ता, कन्हैयालाल लाल गुप्ता, अवधेश पाठक, केशव सिंह फौजी, गोपाल कृष्ण सिंह, संजीव उपाध्याय, शशिकला यादव ने एमएलसी चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर हर्ष वक्त किया।