Monday, May 6, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार »  सामूहिक विवाह समारोह में 12 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

 सामूहिक विवाह समारोह में 12 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

हाथरस।  कुशवाहा क्षत्रिय संघ द्वारा अखतीज के पावन पर्व पर कुशवाहा, शाक्य, मौर्य, सैनी के विवाह योग्य वर एवं कन्याओं का सामूहिक विवाह का आयोजन श्री हरी प्रताप फार्म हाउस महौ में बड़ी धूमधाम से आयोजित किया गया। जिसमें 12 वर एवं कन्याओं का विवाह वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ अचार्य देवेन्द्र शास्त्री द्वारा संपन्न कराया गया।संघ के अध्यक्ष उमेश कातिब एवं उनकी टीम द्वारा बहुत सुंदर व्यवस्था की गई। जिसमें टीका एवं लगन का कार्यक्रम संपन्न किया गया। फिर सम्पूर्ण ग्राम महौ में 12 दूल्हों को घुड़चढ़ी कर बारात चढ़ाई गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता गोकुल चंद कुशवाहा ने की। वहीं मुरसान चैयरमैन रजनीश कुशवाहा व डॉ. पी. पी. सिंह कुशवाहा ने अतिथियों के साथ फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया और वर वधू को आशीर्वाद दिया।ग्राम प्रधान ऋषि कुमार शेखावत ने आह्वान किया कि बिना दहेज इस तरह के कार्यक्रम किए जाएं, जिससे अनावश्यक खर्चों से बचा जा सके। इस दहेज रहित विवाह की जनता जनार्दन ने अत्यंत प्रशंसा की। कार्यक्रम में वीरेंद्र सिंह कुशवाहा, प्रेम सिंह कुशवाहा, इंजीनियर गणेशी लाल कुशवाहा, लाल बहादुर कुशवाहा, मदनलाल कुशवाहा, हीरासिंह कुशवाहा, वीर बहादुर सिंह कुशवाहा, अनिल कुशवाहा, कुमारी नीलम राजावत उत्तर प्रदेश पुलिस, मनोहर सिंह शेखावत, रजनीश कुमार राजावत, पवन कुमार राजावत, भगवान सिंह राशन डीलर, मनोहरलाल, सुरेश चंद्र अध्यापक, सोबरन सिंह, लोकपाल, गजेंद्र सिंह राजावत, कोटा प्रधान योगेश कुमार कुशवाहा, देवानंद कुशवाहा, आनंद कुशवाहा, सत्यप्रकाश कुशवाहा, अंकित कुशवाहा, टेकपाल कुशवाहा, जयप्रकाश कुशवाहा, राजेश कुशवाहा आदि उपस्थित थे।