Sunday, April 28, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » स्वामी करपात्री जी महाराज की 111 वाँ मनाया जन्म महोत्सव

स्वामी करपात्री जी महाराज की 111 वाँ मनाया जन्म महोत्सव

हाथरस। अखिल भारतीय धर्मसंघ तथा रामराज्य परिषद के संस्थापक, महान गौरक्षा सेनानी व धर्म सम्राट यतिचक्र चूड़ामणि परम पूज्यपाद ब्रह्मलीन स्वामी करपात्री जी महाराज की 111 वाँ जन्म महोत्सव चामड़ गेट गुडिया वाला पेच स्थित श्री कृष्ण अरोरा (काके बाबू) के प्रतिष्ठान पर बडे ही भक्ति व श्रद्वाभाव के साथ मनाया गया। जन्म महोत्सव का शुभारम्भ धर्म सम्राट स्वामी करपात्री जी महाराज के विशाल भव्य व दिव्य छवि चित्र की पूजा अर्चना नगर के प्रमुख विद्वान प० डा० रामयश मिश्रोपाध्याय, पं० कृष्ण बल्लभ मिश्र, पं० गिर्राज किशोरा गौतम, पं० विशाल मिश्र आदि ने आयोजक श्रीकृणा अरोरा (काके बाबू) से कराई। युवा संकीर्तन कार पं० राम बल्लभ शर्मा ने श्रीराम जय राम जय जय राम तथा सावन की मल्हार व अन्य भजन गाकर भक्ति का समां बाधा। आशु कवि अनिल बौहरे, डा० उपेन्द्र झा, प्रदीप पण्डित, बाबा देवी सिंह निड़र आदि कवियों ने काव्य पाठ के माध्यम से श्री स्वामी करपात्री जी को काव्यांजलि अर्पित कर नमन किया। उपस्थित विद्वजन वक्ताओ ने धर्म सम्राट स्वामी करपात्री जी महाराज के व्यक्तित्व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन से प्रेरणा ग्रहण करने का आव्हान किया। श्री महाराज का धर्म की नगरी हाथरस से बेहद लगाव था। जन्म महोत्सव आयोजन के प्रेरणास्त्रोत्र स्व० देवकी नन्दन डंग, धर्मसंघ अध्यक्ष स्व० पं० सुरेश चन्द्र मिश्र को याद कर उनका स्मरण भी किया गया। धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो, प्राणियों मे सदभावना हो, विश्व का कल्याण हो, गौमाता की जय हो, गौ हत्या बन्द हो आदि जयघोषों से महोत्सव स्थल गूजॅता रहा । जन्म महोत्सव समारोह मे पं० रामयश मिश्रोपाध्याय, पं० वागीश दत्त गौड़, सन्तोष कुमार मुखिया, डा० जितेन्द्र स्वरुप शर्मा, पं० गोवर्धन चतुर्वेदी, पं०मनोज द्विवेदी, पं० लल्ला गुरु, पं० गनपत देव शर्मा, पं०आदर्श चतुर्वेदी, पं० विष्णु शास्त्री, बलराम शर्मा, राज कुमार खेतान, राकेश बंसल, अशोक अग्रवाल, श्रीकृष्ण खेतान, भोला बाबू अग्रवाल, राम बिहारी अग्रवाल, डा० एस० सी० शर्मा, डा० कपिल शर्मा, रमेश चन्द्र शर्मा, श्री रामजी, नितिन मिश्रा, शिव कुमार अग्रवाल, पवन सारस्वत आदि उपस्थित थे।आयोजक श्रीकृष्ण अरोरा (काके बाबू) व कपिल आनन्द अरोरा ने सभी आगुन्तको का स्वागत कर बधाई दी। महोत्सव संयोजक बृजेश चन्द्र मिश्र(पत्रकार), सहसंयोजक जयशंकर पाराशर, रामचरन नरुला, कैलाश शर्मा आदि का सहयोग सराहनीय रहा । सफल संचालन आशु कवि अनिल बौहरे ने किया।