Sunday, April 28, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » धूमधाम से मनाई महिलाओं ने हरियाली तीज

धूमधाम से मनाई महिलाओं ने हरियाली तीज

सिकंदराराऊ। महिलाओं ने हरियाली तीज धूमधाम से मनाई। त्योहार को लेकर महिलाओं, बालिकाओं में खासा उत्साह रहा। घरों में भगवान शिव व मां पार्वती की पूजा विधि विधान से की। मन्दिरों में जाकर पूजा अर्चना की। इस दौरान घरों में तीज के गीत गाए गए। कई जगहों पर झूले आदि का इंतजाम किया गया, जहां महिलाओं, बेटियों ने झूला झूलते हुए हरियाली तीज के गीत गाए। मोहल्ला ब्राह्मणपुरी स्थित श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर पर महिलाओं ने सावन के गीत गाये और शंकर पार्वती की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की। इस अवसर पर महिलाओं को उपहार एवं स्मृति चिन्ह देकर तथा पटका उढाकर सम्मानित किया गया।
सावन महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज मनाई जाती है। हरियाली तीज को लेकर महिलाओं, बेटियों में बहुत उत्साह रहता है।महिलाओं ने सुबह घरों में तैयारियां की इसके बाद विधि विधान से पूजा अर्चना की। महिलाओं में भगवान शिव-माता पार्वती की पूजा विधि विधान से की। इसके अलावा मन्दिरों में जाकर पूजा अर्चना की।