Monday, May 6, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 अक्टूबर से

संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 अक्टूबर से

बाँदाः जन सामना डेस्क। संचारी रोग नियंत्रण, दस्तक अभियान की बैठक जिलाधिकारी बांदा अनुराग पटेल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। यह अभियान 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2022 तक चलाया जायेगा। इसका मुख्य उद्देश्य अन्तर विभागीय सहयोग के द्वारा संचारी रोंगो पर प्रभावी नियंत्रण करना होगा, जिसमें चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, नगर विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, पशुपालन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, चिकित्सा शिक्षा विभाग, दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग, कृषि एवं सिंचाई विभाग, सूचना विभाग तथा उद्यान विभाग हैं।
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी बांदा अनुराग पटेल के द्वारा निर्देशित किया गया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अन्तर्गत जो प्रधान, सचिव ट्रेनिंग नही ले पाये हैं उनकी ट्रेनिंग पुनः करायी जाए। अभियान को लांच करनेे हेतु जनपद, ब्लाक एवं ग्राम स्तर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों को अवश्य आमंत्रित किया जाए। जनसामान्य मेें अधिकतम प्रभाव के लिए संचारी रोग नियंत्रण गतिविधियों का व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार किया जाए तथा 01 अक्टूर, 2022 को अभियान का प्रारम्भ किया जाए तथा समस्त सरकारी कार्यालयों में विभागाध्यक्षों, विद्यालयों में अध्यापकों, नगरीय निकायों में कार्यकारी अधिकारियों तथा ग्राम स्तर पर ग्राम विकास अधिकारियों द्वारा व्यक्तिगत स्वच्छता एवं रोगों से बचाव हेतु सभी आवश्यक उपाय अपनाने हेतु जागरूक किया जाए।
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी अनिल श्रीवास्तव, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 आर0 एन0 प्रसाद, मलेरिया अधिकारी डॉ0 पूजा सहित समस्त स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।