Thursday, May 2, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बहुत भव्य होगा छठ पूजा का 39वां आयोजनः ब्रजेश पाठक

बहुत भव्य होगा छठ पूजा का 39वां आयोजनः ब्रजेश पाठक

⇒उपमुख्यमंत्री ने छठ घाट पर चलाया सफाई अभियान, लगाई झाड़ू
⇒आयोजन स्थल पर चिकित्सकों की टीम और एंबुलेंस भी रहेगी तैनात
लखनऊ। छठ पूजा का 39वां आयोजन इस बार और भी भव्य होगा। व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की कवायद शुरू हो गई है। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को समारोह स्थल पर सफाई अभियान चलाया। उन्होंने खुद भी झाड़ू लगाई।
अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के बैनर तले हर वर्ष आयोजित होने वाले छठ पूजा महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। लक्ष्मण मेला मैदान (गोमती तट) स्थित छठ घाट पर शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सफाई अभियान चलाया। खुद भी झाड़ू लगाई। उन्होंने बताया कि आयोजन स्थल पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आयोजन स्थल पर चिकित्सकों की टीम के साथ एंबुलेंस भी तैनात रहेगी। अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के अध्यक्ष प्रभु नाथ राय व उनकी टीम की भी उपमुख्यमंत्री ने प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि कुछ वर्षों पहले घाट पर पूजा करने के दौरान लोगों को काफी दुश्वारियां झेलनी पड़ती थीं लेकिन अब सरकार की ओर से व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। ‌किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।