Tuesday, May 21, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बागपत की दो चीनी मिलों का नवीन पेराई सत्र शुरू

बागपत की दो चीनी मिलों का नवीन पेराई सत्र शुरू

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत स्थित तीन चीनी मिलों में से दो का आज से यज्ञ के साथ नवीन सत्र का पेराई सत्र शुरू हो गया।
शुक्रवार को बागपत की दी बागपत कोआपरेटिव शुगर मिल लिमिटेड के पेराई सत्र 2022- 23 का शुभारंभ आज मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के गन्ना विकास एवं चीनी मिलें मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, सांसद डॉक्टर सत्यपाल सिंह, प्रदेश के वन पर्यावरण, जंतु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री के पी मलिक, विधायक योगेश धामा व जिलाधिकारी राजकमल यादव के कर कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर एक यज्ञ का आयोजन किया गया। सबसे पहले गन्ने की ट्राली लाने वाले किसान को अधिकारियों की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गन्ना मंत्री लक्ष्मी नारायण ने कहा, 2024 चुनाव से पहले बागपत शुगर मिल का विस्तार और नवीनीकरण कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि दो साल के अंदर गन्ने का भुगतान मात्र 10 दिन में हुआ करेगा। उन्होंने बागपत को कृषि और खेती का मंदिर बताया। इस अवसर पर काफी संख्या में किसान व गणमान्य लोग मौजूद रहे।इसके बाद सहकारी चीनी मिल रमाला का भी नवीन सत्र का पेराई सत्र शुरू किया गया। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में गन्ना विकास एवं चीनी मिल लक्ष्मी नारायण चौधरी ने पेराई सत्र 2022- 23 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सांसद डॉक्टर सत्यपाल सिंह, केपी मलिक राज्य मंत्री वन पर्यावरण, जंतु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन, विधायक छपरौली डॉ अजय कुमार, जिलाधिकारी राजकमल यादव उपस्थित रहे।