Wednesday, May 15, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » युवा जागरण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नए पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

युवा जागरण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नए पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

महराजगंज, रायबरेली। युवा जागरण मंच के प्रदेश महामंत्री व जिलाध्यक्ष की नियुक्ति के बाद राजधानी से आए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नवागंतुक पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। ब्लॉक सभागार में युवा जागरण मंच के प्रदेश महामंत्री व जिलाध्यक्ष पद की नियुक्ति के बाद शपथ दिलाई गई। वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आयुष सिंह व राष्ट्रीय योजना अध्यक्ष कुनाल ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित करके कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री व जिलाध्यक्ष ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने प्रदेश महामंत्री अजीत सिंह व जिलाध्यक्ष सत्य प्रकाश (रज्जन) को गोपनीयता की शपथ दिलाई। अपने संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष आयुष सिंह ने कहा कि कहने के लिए तो सभी पार्टियां युवाओं के भविष्य के बारे में बात करती है, परंतु इन युवाओं को केवल अपने फायदे व पीछे घुमाने के अलावा उनके भविष्य को बनाने के बारे में नहीं सोचती, अब युवा जागरण मंच संगठन जो कि प्रदेश में युवाओं के लिए बनी है और अब युवाओं को किसी के पीछे घूमने की जरूरत नही है। इस मौके पर करणी सेना भारत के जिलाध्यक्ष ऋषि सिंह, उज्ज्वल अवस्थी, सौरभ चौरसिया, प्रदीप कुमार मौर्य सहित सैकड़ों युवा मौजूद रहे।