Tuesday, May 21, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कांग्रेसियों ने धूमधाम से मनाया प्रियंका गांधी का जन्मदिन

कांग्रेसियों ने धूमधाम से मनाया प्रियंका गांधी का जन्मदिन

फिरोजाबाद। कांग्रेस जिला अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष मुरसलीन बेग के नेतृत्व में शीतल खॉ रोड पर पार्टी की राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी का 54 वॉ जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कांग्रेस पार्टी के महानगर अध्यक्ष साजिद बेग ने कहा आज जब सम्पूर्ण देश को जोड़ने के लिए हमारे नेता राहुल गांधी कन्या कुमारी से लेकर कश्मीर तक भारत जोडो यात्रा कर रहे हैं और यात्रा में जिस प्रकार जन समर्थन मिल रहा है। इससे लगता है कि आने वाले 2024 के चुनाव में कांग्रेसी पार्टी मजबूती के साथ सरकार बनायेंगी। अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष शाहिद खान ने कहा कि कार्यकर्ता एकजुटता के साथ मिलकर कार्य करते रहे। आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का है। वहीं प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंजीनियर, डाक्टर व महिला शिक्षकों को सम्मानित किया। इस दौरान वकार खालि, कचाँद कुरैशी, गुलाम जीलानी आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं शहर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष नुरुल हुदा लाला राइन गांधी के नेतृत्व में प्रियंका गांधी का 54 वॉ जन्मदिन एस. आर. पब्लिक स्कूल रसूलपुर में केक काटकर मनाया गया। इस दौरान शोएब खान, सोनू, मुन्नी, मुस्कान, अनीश, अशरफ अंसारी, नगमा, समरीन खान आदि मौजूद रहे।