Tuesday, May 21, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बासुरी और ढोल कि ध्वनि पर निकला पथ संचलन

बासुरी और ढोल कि ध्वनि पर निकला पथ संचलन

⇒पथ संचलन का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर हुआ स्वागत
फिरोजाबाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में बाल पथ संचलन का आयोजन चंद्रनगर महानगर द्वारा जीआर प्लाजा में किया गया। इस अवसर पर पूर्ण गणवेश में दंड के साथ सुसज्जित नौनिहाल आकर्षण का केंद्र रहे। पथ संचलन का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। पथ संचलन के शुभारंभ से पूर्व संघ की प्रार्थना हुई। तथा ध्वज प्रणाम किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक डा. हरीश रौतेला जी ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जिस देश का बाल संस्कारित होगा, माताएं शिवाजी जैसे वीर पराक्रमी बच्चों को जन्म देती रहेगी। अनुशासित बच्चे होंगे तब तक वह देश आगे ही बढ़ता रहेगा। मातृभूमि को महान बनाने का भाव जब कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर में बैठे भारतीय बच्चों के मन के अंदर होगा, तो निश्चित ही भारत महान होगा। उन्होंने यह बात स्वामी विवेकानंद के जीवन एक-एक सत्य उदाहरण को देकर कहा। जिसमें चीन के एक बालक की देश के प्रति सच्ची राष्ट्रभक्ति की बात कही गई। उन्होंने कहा कि भारत एक भव्य दिव्य देश रहा है। यहां आकर विदेशी पढ़ते थे, साहित्य भारत का था, नृत्य भारत का, भाव भारत का, शिक्षा भारत का। उन्होंने कहा कि अंग्रेज कुछ समय आए पर गुलामी के चिन्ह हमें देकर चले गए। उन्होंने जौरवार सिंह व फतेह सिंह के बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि जिस देश के मूल्य रहेंगे, वहीं दुनियां में ताकत के रूप में रहेगा। संघ की शाखा पर खेले जाने वाले खेल हमें व्यावहारिकता का ज्ञान देते हैं। उन्होने कहा कि भारत बदल रहा है, इस अनुभव को करो। मेरी कमाई मेरे देश के काम आ सके, मेरी कमाई किसी गरीब बच्चे के काम में आए। ऐसा संकल्प हम सभी लें। इसके पश्चात बाल संचालन जी.आर.प्लाजा से शुरू हुआ। जो कि करबला की पुलिया, करबला, महावीर नगर होते हुए जैन मंदिर, बस स्टैंड, गांधी पार्क चौराहा होते हुए जीआर प्लाजा पहुंचकर सम्पन्न हुआ। पथ संचलन का मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मंचासीन अतिथि के रूप में महानगर संघचालक व प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. रमाशंकर जी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिल मित्तल व संचालक महानगर कार्यवाह गौरव जी ने किया।