Tuesday, May 21, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कांग्रेसियों ने मनाया प्रियंका गांधी का जन्मदिन

कांग्रेसियों ने मनाया प्रियंका गांधी का जन्मदिन

कानपुरः जन सामना ब्यूरो। सिविल लाइंस स्थित काँग्रेस कैम्प कार्यालय में काँग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का जन्मदिन काँग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया। इस अवसर पर वहाँ से गुजर रहे राहगीरों को चाय पिलाई और बिस्किट खिलाये।
इस मौके पर मौजूद सभी समर्थकों ने प्रियंका गांधी के साहस एवं नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए उनके स्वस्थ रहने और दीर्घायु होने की कामना की। साथ ही उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में काँग्रेस संगठन को आगामी नगर निकाय और लोकसभा चुनाव में कामयाब बनाने का संकल्प भी लिया।
जन्मदिन कार्यक्रम का संयोजन पी सी सी सदस्य संदीप शुक्ला ने किया और संचालन कृपेश त्रिपाठी ने किया।इस मौके पर इंजीनियर नेहा सचान, प्रदेश महासचिव प्रभारी कानपुर अंशू तिवारी, ग्रामीण अध्यक्ष अमित पाण्डेय, पूर्व राष्ट्रीय सचिव अब्दुल मन्नान, दक्षिण काँग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष हरिकिशन भारती, कानपुर देहात पूर्व अध्यक्ष नीतम सचान, सतीश दीक्षित, विजय गुप्त, पीसीसी सदस्य इखलाक अहमद, ग्रीनबाबू सोनकर, एजाज रशीद, मोहम्मद इसरार, प्रकाश मिश्रा, अंकित कनौजिया, देवेन्द्र वर्मा, आलोक तिवारी, अजय दीक्षित, सौरभ यादव, शुभम राजपूत सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।