Saturday, May 18, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » टीकाकरण से दें बच्चों को सुरक्षा कवचः बृजेश पाठक

टीकाकरण से दें बच्चों को सुरक्षा कवचः बृजेश पाठक

⇒टीकाकरण के बाद घातक बीमारियों से मुकाबला कर सकेंगे बच्चे
⇒मीडिया कार्यशाला का शुभारंभ किया उप मुख्यमंत्री ने
लखनऊ। टीकाकरण बच्चों की सुरक्षा कवच की तरह काम करता है। बच्चे बीमार कम पड़ते हैं। जिससे उनमें अधिक स्फूर्ति रहती है। स्कूल में अनुपस्थित नहीं रहते हैं। इसलिए बच्चों की सेहत के लिए टीकाकरण जरूर कराये। सरकारी चिकित्सालयों में बच्चों और गर्भवती महिलाओं को सभी तरह के टीके मुफ्त लगाये जा रहे हैं। समय-समय अभियान चलाकर टीकाकरण किया जा रहा है। नौ जनवरी से प्रदेश भर में विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। पहले राउंड का अभियान 20 जनवरी तक चलेगा। इसके बाद 13 से 24 फरवरी तक दूसरे चरण का अभियान चलेगा। 13 से 24 मार्च के बीच तीसरे चरण का अभियान चलेगा। सभी अभिभावकों अपने बच्चों का सम्पूर्ण टीकाकरण करायें। यह सलाह उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने जानकारी दी।गोमतीनगर के होटल में बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग व यूनीसेफ की ओर से मीडिया कार्यशाला हुई। उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहाकि टीकाकरण अभियान को सफल बनाने में सबकी सहभागिता जरूरी है। इसमें मीडिया की भूमिका अहम है। समाज के प्रति मीडिया की जिम्मेदारी है। सकारात्मक खबरों से समाज को नई दिशा मिलती है।
उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि भारत सरकार ने 2023 में खसरा को खत्म करने का लक्ष्य तय किया है। प्रदेश सरकार ने इस दिशा में प्रयास तेज कर दिया है। इसी क्रम में शहरी क्षेत्र के अस्पतालों में पूरे सप्ताह टीकाकरण हो रहा है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ सेवाओं में तेजी से सुधार हो रहा है। खसरा और रूबेला के खत्म करने के लिए 5 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण किया जाना जरूरी है। छूटे बच्चों को तलाश कर टीकाकरण किया जाये।
कार्यक्रम में प्रमुख सचिव स्वास्थ्य पार्थ सारथी सेन शर्मा, महानिदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. रेनू श्रीवास्तव, यूनीसेफ की जकारी एडम, नेशनल हेल्थ मिशन की निदेशक अपर्णा यू, राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अजय गुप्ता व महाप्रबंधक नियमित टीकाकरण डॉ. मनोज शुक्ल मौजूद थे।